कांकेर | एलओसी के चक्कर में रुका सड़क कांक्रीटीकरण कार्य अब एक बार फिर से शुरू हो गया है। दो हफ्ते बाद सड़क के बचे हुए आधे हिस्से में डीएलसी (ड्राय लेने सीमेंट, सीसी सड़क बनाने सीमेंट की दूसरी परत) कार्य शुरू किया गया है। इसके बाद सड़क पर फाइनल लेयर कांक्रीटीकरण कार्य होगा। एलओसी(लेटर ऑफ क्रेडिट) नहीं मिलने से ठेकेदार का 60 लाख रूपए का भुगतान रुक गया था जिससे पिछले दो हफ्ते से शहर में सड़क निर्माण कार्य बंद हो गया था। इसे लेकर भास्कर ने 10 अगस्त को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी जिसके बाद मंगलवार को एलओसी जारी कर दी गई है। एलओसी जारी होने के साथ ही अब ठेकेदार का रुका भुगतान भी एक दो दिन में हो जाएगा। इसी बीच ठेकेदार ने भी कार्य शुरू कर दिया है।
शहर में नेशनल हाईवे में कांक्रीट वाली सड़क बनाने के लिए जुलाई माह में थाना से ऊपर नीचे रोड तक आधी सड़क में डीएलसी का कार्य किया गया था। इसके बाद से कार्य रुक गया था जो सोमवार से एक बार फिर शुरू हो गया है। अब निर्माण कंपनी ने ऊपर नीचे रोड की ओर से डीएलसी कार्य शुरू किया है। सोमवार को ऊपर नीचे रोड से बैंक आफ बड़ोदा तक डीएलसी का कार्य किया गया। इसके बाद बारिश होने पर यह कार्य मंगलवार को बंद रहा। नेशनल हाईवे विभाग के अनुसार जल्द ही यह कार्य पूर्ण कर फाइनल लेयर कांक्रीटीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विदित हो सड़क कांक्रीटीकरण का कार्य जून माह में शुरू हुआ था। 13 जून को सांसद व विधायक की उपस्थिति में कार्य का भूमिपूजन किया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gRXkRs
via
Comments
Post a Comment