Skip to main content

महारानी हॉस्पिटल की नर्स समेत 5 कर्मचारी पॉजिटिव

कोरोना संक्रमण सरकारी हास्पिटलों के नान कोविड डिपार्टमेंट में लगातार पैर पसार रहा है। शनिवार देर रात महारानी हाॅस्पिटल की एक स्टाफ नर्स समेत पांच कर्मचारी कोरोना पाॅजिटिव निकले हैं। स्टाफ नर्स के अलावा यहां फार्मेसिस्ट, फिजियोथेरेपी डिपार्टमेंट में काम करने वाली युवती, बायोमेडिकल इंजीनियर समेत एक अन्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके अलावा करीब आधा दर्जन से ज्यादा अन्य कर्मचारी कोरोना सस्पेक्टेड बताए जा रहे हैं।
शहर के सबसे बड़ी कॉलोनी माने जाने वाले बलदेव स्टेट में रहने वाला एक युवक रायपुर में कोरोना पॉजिटिव निकला है। रविवार को स्टाफ नर्स के घर जो संतोषी वार्ड में स्थित है उस पूरे इलाके और बलदेव स्टेट को प्रशासन ने सील करते हुए सैनिटाइजेशन किया। अभी शहर में दस से ज्यादा ऐसे स्थान हैं, जिसे कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसमें कुम्हारपार, संतोषी वार्ड, पथरागुड़ा, पैलेस रोड, धरमपुरा, रेलवे समेत अन्य स्थान शामिल हैं।

बस्तर में मिले 9 संक्रमित

बस्तर जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें तोकापाल के मुरुमगुड़ा से 7 और लोहांडीगुड़ा से 2 नए मरीज सामने आए हैं। सभी को कोविड हॉस्पिटल शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

दंतेवाड़ा और बीजापुर में एक-एक पॉजिटिव मिला
इधर रविवार को दंतेवाड़ा और बीजापुर में 1-1 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दंतेवाड़ा में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज सीआईएसएफ का जवान है। इसी तरह बीजापुर में मिला पॉजिटिव मरीज हाल ही में रायपुर से डायलिसिस करवाकर लौटा था। इसके बाद वह कोरोना पॉजिटिव निकला है।

सुकमा: सीआरपीएफ के 3 जवान पॉजिटिव पाए गए

सुकमा| छुट्‌टी से लौटने के बाद इंजरम में क्वारेंटाइन सीआरपीएफ जवानों का रविवार को एंटीजन किट से कोरोना का टेस्ट किया गया। इसमें तीन जवान कोरोना संक्रमित पाए गए। जवानों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय लाया गया। जिले में अब 28 मरीजों का इलाज जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31BTu8A
via

Comments