Skip to main content

कॉलेजों में 5% भी नहीं हुआ एडमिशन, अंतिम तारीख आज

अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी ने संबद्ध कॉलेजों में एडमिशन के लिए 25 अगस्त तक आवेदन मंगाया था। कॉलेजों की 44 हजार सीट पर 54 हजार से अधिक आवेदन आए थे। यूनिवर्सिटी ने 25 अगस्त को ही कॉलेजों को मेरिट लिस्ट जारी कर दी थी। कॉलेजों ने अपने व यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर 26 व 27 अगस्त को मेरिट लिस्ट जारी की। 31 अगस्त तक जारी मेरिट लिस्ट के छात्रों को एडमिशन लेना है।

रविवार तक कॉलेजों में सीट की अपेक्षा 5 प्रतिशत भी एडमिशन नहीं हुआ है। डीपी विप्र कॉलेज में कला संकाय में 4 से 5 व विज्ञान में 3 से 4 एडमिशन हुए हैं। जेपी वर्मा, साइंस कॉलेज, माता शबरी, सीएमडी, डीएलएस, एसबीटी कॉलेज की सीटें भी पूरी तरह खाली हैं। छात्र एडमिशन लेने नहीं पहुंच रहे हैं। अब कॉलेज असमंजस में हैं कि 31 अगस्त को ओपन एडमिशन लिया जाए कि मेरिट के आधार पर। वहीं यूनिवर्सिटी ने नोटिस जारी की है कि 31 अगस्त तक कॉलेज अपने हिसाब से एडमिशन ले सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EyPU7M
via

Comments