Skip to main content

नदी में बहा बच्चा, 5 घंटे बाद 2 किमी दूर मिला शव

दोस्तों के साथ महानदी में नहाने गया 8 साल का एक बच्चा पानी के तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद बालक का शव घटनास्थल से 2 किमी दूर नदी से बरामद किया। करेली बड़ी चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा किया। पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। मृतक बालक तीसरी कक्षा का छात्र था। अपने 4 दाेस्ताें के साथ महानदी में नहाने गया था।
पुलिस के मुताबिक करेली बड़ी निवासी राजेश निषाद का 8 साल का बेटा धनंजय निषाद अपने 4 अन्य दोस्त के साथ नहाने के लिए गांव से गुजरी महानदी में नहाने चला गया। करीब 12 बजे पांचों दोस्त पानी के तेज बहाव क्षेत्र में नहा रहे थे। तभी धनंजय पानी के तेज बहाव में बहते हुए गहरे क्षेत्र में चला गया। उसे व अन्य 4 दोस्तों को तैरना नहीं आता था। अचानक धनंजय पानी के तेज बहाव में बहने लगा। अन्य दोस्त दौड़कर घर गए। परिजन को धनंजय के नदी में बहने की जानकारी दी। धनंजय के माता-पिता सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। चौकी प्रभारी लल्लासिंह राजपूत सहित पुलिस जवान पहुंच गए।

महानदी में नहाते समय बहा बालक: चौकी प्रभारी
करेली बड़ी चौकी प्रभारी लल्लासिंह राजपूत ने बताया कि मृतक बालक धनंजय अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ महानदी में नहाने गया था। पानी में बह गया। लगातार 5 घंटे ढूंढने के बाद घटना स्थल से 2 किमी दूर शव मिला। शव पीएम के लिए मगरलोड भेजा है।

बच्चे को ढूंढने 40 ग्रामीण महानदी में उतरे
पानी में बहे बच्चे धनंजय को ढूंढने के लिए करेली बड़ी गांव के करीब 40 ग्रामीण महानदी में उतरे। उसे ढूंढना शुरू किया। महानदी में करीब कमर तक पानी था। ऐसे में ग्रामीणों ने मशक्कत करते हुए घटना स्थल से ढूंढते हुए बहते पानी की ओर आगे बढ़े। लगातार 5 घंटे खोजबीन करने पर घटना स्थल से 2 किमी दूर करीब 5 बजे बालक धनंजय का शव पानी में बहता दिखा। उसे नदी से बाहर निकाला गया। गांव के लाेग शव को पुलिस चाैकी में ही रखवाना चाह रहे थे। अस्पताल ले जाने का विराेध करने लगे। समझाने के बाद शांत हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j04C6e
via

Comments