Skip to main content

रासेयो वालंटियर्स ने जेब खर्च के पैसे से बांटे 430 मास्क

इंदरु केंवट शासकीय कन्या कॉलेज के रासेयो वालंटियर्स द्वारा कोरर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही लोगों को निशुल्क मास्क का वितरण किया। वालंटियर्स प्रतिमा ओरिया व अन्य सदस्यों ने टोली बनाकर अपने जेब खर्च से मास्क बना लोगों को बांटा।
कोरर पंचायत के वार्ड नं 17, 18 शीतला पारा के रहने वाले युवाओं की टोली स्वप्रेरित होकर अपने पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को शारीरिक दूरी बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करने एवं बार-बार 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धोने जागरूक किया। इस दौरान मनीष, लीना रजक, विनीता कोरेटी, विरंजना, गजेंद्र, सविता, स्कूली छात्र मोहिनी, वीरांगना, रमन, सावित्री, सुमती, लुकेश्वरी, लीवेंद्र और धर्मेंद्र ने 430 मास्क बांटे।
युवाओं के इस कार्य को लेकर प्राचार्य डॉ सीआरण्पटेल ने उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं को भी गाइडलाइन का पालन करते हुए सेवा करने कहा। इकोग्रीन क्लब प्रभारी प्रो मनोज कुमार ने बच्चों के इस पहल को सराहनीय बताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Raseo volunteers share 430 masks with pocket money


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hzZcyB
via

Comments