एंटीजन किट टेस्ट में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 4 नए केस सामने आए। इनमें से तीन मरीज जिला मुख्यालय से व एक मामला कोंटा से सामने आया। जिले में एक्टिव केस की संख्या 118 हो गई है। 83 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज कर हो गए हैं। कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 201 हो गई है। एसडीएम नभ ए स्माइल ने बताया कि सोमवार को मिले सभी नए कोरोना संक्रमित मरीजों को कोविड केयर सेंटर में एडमिट कराया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 4 में माहरा समाज भवन में कोरोना जांच के लिए मेडिकल टीम एंटीजन किट से कोरोना जांच के लिए उपलब्ध रहेगी। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर शहर में वार्डवार मेडिकल कैंप लगाकर लोगों का एंटीजन टेस्ट कराया जा रहा है। मंगलवार को माहरा समाज के भवन में लगने वाले मेडिकल कैंप में लोग सुबह 4 से दोपहर 1 बजे और दोपहर 4 बजे से शाम 7 बजे तक कोरोना जांच करा सकेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YawYmp
via
Comments
Post a Comment