Skip to main content

शहर में 4 और बतौली में 2 नए पाॅजिटिव मिले

अनलॉक के दूसरे दिन शहर सहित जिले में कोरोना के केस सामने आने लगे। शनिवार को अंबिकापुर में 4 तो बतौली ब्लॉक के बीरिमकेला व सुआरपारा में एक-एक कोरोना केस मिला है। इससे जिले में अब संक्रमितों की संख्या 250 पहुंच गई है। शनिवार को जो केस सामने आए हैं।
उनमें पहले से घाेषित कंटेनमेंट जोन केदारपुर में मां बेटे व एक युवक शामिल हैं तो चौथा संक्रमित खरसिया रोड इलाके का है। केदारपुर में मिले तीनों केस को स्वास्थ्य विभाग की टीम यह मान रही है कि यहां पहले मिले पाॅजिटिव के संपर्क में आने से तीनों संक्रमित हुए होंगे। वहीं खरसिया रोड इलाके में संक्रमित मिले पुरुष के संक्रमण का केंद्र पता नहीं चला है। पुरुष की रिपोर्ट शुक्रवार देर रात गई थी। स्वास्थ्य विभाग अब संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में पता कर रही है। उधर खरसिया रोड इलाका कंटेनमेंट जोन होने से निगम की टीम सील करने की तैयारी में है। बता दें कि शहर में 35 से अधिक कंटेनमेंट जोन हैं। बता दें कि अब तक जिले में 226 कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं।

तमिलनाडु और एमपी से लौटे युवक संक्रमित
सेदम| ब्लॉक बतौली के ग्राम सुवारपारा व बिरिमकेला में कोरोना के 2 नए मामले मिले हैं। पॉजिटिव युवकों में एक तमिलनाडु और एक मध्य प्रदेश से आया था। दोनों की कोरोना जांच कराई गई तो रिपोर्ट निगेटिव निकली थी। इस आधार पर दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया था। कुछ दिन बाद इनकी तबीयत खराब होने पर फिर से कोरोना की जांच कराई गई। इस बार दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को उनके गांव पहंुची। जहां से दोनों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट कर ट्रैवल हिस्ट्री व संपर्क में आने वालों का पता लगाया जा रहा है।

दोनों गांवों को किया जा रहा है सील
कोरोना के दो केस मिलने के बाद सुआरपारा और बिरिमकेला दोनों गांवों को सील कर दिया गया है। गांव से बाहर निकलने और बाहर से यहां लोगों के आने पर रोक लगा दी गई है। गांव में दुकानें बंद करा दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अलावा पुलिस की टीम गांव में नजर रख रही है। लोगों से कहा गया है कि पीड़ितों के संपर्क में जो भी आए हैं। वे कोरोना की जांच कराएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XFfsGE
via

Comments