दोस्तों के साथ गढ़िया पहाड़ घूमने पहुंचे एक युवक पर मुर्गा चोरी कर खाने का आरोप लगा दो युवकों ने धारदार काती(चाकू) से जानलेवा हमला कर दिया। इससे युवक के सीने पर तेज वार हुआ। हालत चिंताजनक होने पर उसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। बीच बचाव में उसका दोस्त भी घायल हो गया। हमला करने वाले युवक आपस में सगे भाई है। जिसमें एक को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जबकि दूसरा अरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। गढ़ पिछवाड़ी निवासी युवक मधु मरकाम अपने दो दोस्त सुनील तथा चिंटू के साथ गढ़िया पहाड़ घूमने गया था। वहां से लौट कर वे लोग पहाड़ की नीचे सीढ़ी पर बैठे थे। इसी दौरान राजापारा निवासी शंभू यादव तथा सुमीत यादव दोनों वहां पहुंचे। इसमें से शंभू यादव मुर्गा लड़ाई में उसके पैर में बांधे जाने वाले चाकू नुमा धारदार काती रखा था।
घायल वहीं गिरकर बेहोश हुआ
शंभू ने सुनील को पकड़ा और उसके मुर्गे को चोरी कर खाने का आरोप लगाते गाली देने लगा। इससे पहले की सुनील व उसके दोस्त कुछ समझ पाते शंभू काती निकाल उसके सीने में वार कर दिया। जिससे खून निकलने लगा और सुनील वहीं गिर पड़ा। साथ मौजूद उसके दोस्त बीच बचाव करने लगे, जिससे मधु के हाथ में भी धारदार हथियार से हमला करने पर वह घायल हो गया। इसके बाद दोनों भाई शंभू और सुमीत वहां से फरार हो गए। सुनील को उसके दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया। स्थिति गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। रात में पुलिस ने मामले में शामिल सुमीत यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया जबकि शंभू यादव फरार है। जिसकी तलाश जारी है। दोनों के खिलाफ मारपीट, गाली देने व जान लेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gHQDAg
via
Comments
Post a Comment