जिले में कोरोना का कहर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले बीएसएफ के जवान या क्वारेंटाइन सेंटर में मौजूद जवान ही संक्रमित मिलते थे, लेकिन अब अन्य सार्वजनिक जगहों से मिलने लगे हैं। एक दिन पहले गुरूवार को जिले के भानुप्रतापपुर के ग्राम दाबकट्टा में एक ही परिवार के तीन लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। अगले ही दिन शुक्रवार को नरहरपुर वार्ड 14 में पति पत्नि कोरोना पॉजिटिव पाए गए। नरहरपुर नगर में कोरोना का यह पहला मामला सामने आया है। वार्ड 14 में निवासरत एक व्यक्ति तथा उनकी 4 माह की गर्भवती उनकी पत्नी का एंटीजन टेस्ट किया गया जिसमें दोनों पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दोनों पति पत्नि 3 अगस्त को राखी पर्व पर भानुप्रतापपुर गए थे। 4 अगस्त को वहां से वापस नरहरपुर आए। जांच में दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
अब तक जिले में मिल चुके 340 कोरोना पॉजिटिव
जिले में अब तक कोरोना के 340 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 250 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 90 है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30XpG7a
via
Comments
Post a Comment