ओपन स्कूल की परीक्षाएं इस वर्ष असाइनमेंट पद्धति से कराई जा रही है। जिन जिलों के परीक्षा केन्द्रों में लॉकडाउन नहीं है, उनमें 4 अगस्त तक कक्षा 12वीं के 35 हजार 933 विद्यार्थियों द्वारा असाइनमेंट जमा किया गया। कक्षा 12वीं के 38 हजार 384 विद्यार्थियों को असाइनमेंट वितरण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कक्षा 10वीं के 16 हजार 561 विद्यार्थियों को असाइनमेंट वितरण किया गया। वे दो दिन में अपना असाइनमेंट लिखकर परीक्षा केन्द्र में जमा करेंगे।
जो छात्र किसी कारणवश अपने परीक्षा केन्द्रों से असाइनमेंट प्राप्त नहीं कर सके, वे 17 से 22 अगस्त के मध्य राज्य कार्यालय छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल परिषद पेंशनबाड़ा रायपुर या छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की वेबसाइट पर cgsos.co.in से असाइनमेंट डाउनलोड करके ए-4 साइज के पेपर पर उत्तर लिखकर 22 अगस्त तक जमा कर सकेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ft19uE
via
Comments
Post a Comment