Skip to main content

एनएच का अंधेरा दूर होगा, लगेंगे 300 एलईडी बल्ब

शहर के अंदर नेशनल हाईवे पर होने वाला अंधेरा अब जल्द ही दूर होगा। सरकार ने 300 नग एलईडी लाइट लगाने के लिए 1.28 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। यह लाइट 5 किमी के दायरे में अर्जुनी चौक से श्यामतराई मंडी तक लगेगी। रायपुर के एक ठेकेदार को टेंडर मिला है। पीजी राशि जमा करते ही उन्हें वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। नेशनल हाइवे रायपुर से जगदलपुर को जोड़ता है।

इस मार्ग पर भारी भरकम वाहन 24 घंटे गुजरते हैं, लेकिन अर्जुनी मोड़ से पावर हाउस तथा अंबेडकर चौक से श्यामतराई मंडी तक हाईवे पर अंधेरा रहता है। महापौर विजय देवांगन और सभापति अनुराग मसीह के प्रयास से सरकार ने यहां ट्यूबलर पोल लगाने के लिए 1.28 करोड़ की राशि स्वीकृति कर दिया है। यह टेंडर 29.11 प्रतिशत कम एसओआर पर रायपुर की फर्म को मिला है। इस दर से कुल 91 लाख में काम हो जाएगा। ठेकेदार ने अब तक काम शुरू नहीं किया है।

10 साल में 80 से अधिक मौतें
कोतवाली क्षेत्र में बीते 10 साल में 80 से अधिक लोगों की दुर्घटना में मौत हुई है। ज्यादातर मौतें रायपुर रोड पावर हाऊस से सोरिद पुल के बीच हुई है। 3 साल पहले नेशनल हाइवे पर 3 लोगों की मौत हुई। वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण हाइवे पर आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं। 4 स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल पाईंट बनाए गए हैं, फिर भी दुर्घटनाओं में कमी नहीं आई है। इसका सबसे बड़ा कारण हाइवे पर अंधेरा होना है।

एनएच पर रहता है अंधेरा
नेशनल हाईवे के डिवाईडर पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगी है। इसकी रोशनी कम है। कई जगह की स्ट्रीट लाइट बंद हैं। कई खंभे भी दुर्घटना के कारण उखड़ गए हैं। दुकानें बंद होने के बाद अंधेरा छा जाता है। वाहन आने पर ही उजाला होता है। ऐसे में लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। लाइट लगने के बाद यह समस्या दूर होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NH's darkness will be removed, 300 LED bulbs will be installed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fFEpHS
via

Comments