पंजाब में जहरीली शराब पीने से ़100 से ज्यदा लाेगाें की माैत हाे गई है। इस घटना के बाद जिला आबकारी अफसर सतर्क हो गए हैं। निगरानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को मड़ेली के कमारडेरा से एक महिला सहित 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके पास से जमीन और घर पर छिपाकर रखे कच्ची शराब व ड्रम से महुआ बड़ी मात्रा में जब्त कर नष्ट किया है।
राज्य आबकारी आयुक्त ने शराब के अवैध कारोबार से जुडे लोगों पर नजर रखने और कार्रवाई के निर्देश दिए है। इसके बाद जिला आबकारी विभाग की टीम हरकत में आई है। शुक्रवार को आबकारी अफसर की टीम मड़ेली कमार डेरा गई। जहां जांच-पड़ताल के दौरान बिहार राम, रुपौतीन और चिंताराम को हिरासत में लिया। इनके पास से 31 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। घटना स्थल पर 80 किलो महुआ नष्ट किया। तीनों को गिरफ्तार कर धारा 34(1)(ख), 34(2) तथा 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य जांच के बाद तीनों को जेल भेजा गया।
उड़नदस्ता टीम ने की जांच
शुक्रवार को रायपुर से धमतरी उड़नदस्ता की टीम आई। शहर की शराब दुकानों की जांच-पड़ताल की। दोपहर करीब 1.44 बजे दानीटोना स्थित अंग्रेजी शराब दुकान की जांच कर आबकारी अफसर की टीम निकली। जांच में एक महिला अधिकारी के अलावा 4 अन्य जवान, अफसर शामिल थे।
लगातार कार्रवाई भी जारी
गुरुवार को 3 दुकानों पर कार्रवाई की। बावजूद व्यापारी मान नहीं रहे है। शुक्रवार को कोलियारी स्थित मुख्य नहर के पास अवैध ढंग से खोले गए खोमचे में शराबियों को बैठाकर चखना और शराब पीने सुविधा दी जाती रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gPX7hi
via
Comments
Post a Comment