Skip to main content

फोर्स को देख नक्सलियों ने किया बम ब्लास्ट जवान भारी पड़े तो भागे, 2 जवानों को चोटें

पोटाली कैंप से महज 3 किमी दूर मिच्चीपारा में नक्सलियों का डेरा रहा। यहां नक्सली पूरी रणनीति के साथ बैठक ले रहे थे। फोर्स को नुकसान पहुंचाने ज़मीन में बम भी गाड़कर रखा था। बैठक की सूचना मिलते ही कैंप से डीआरजी व एसटीएफ के जवान मौके पर पहुंचे तो नक्सलियों ने बम ब्लास्ट कर दिया और मुठभेड़ शुरू हो गई। फिर पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली सामान छोड़ कर भाग गए।
इस घटना में एसटीएफ के दो जवानों को मामूली चोट आई है। यह घटना मंगलवार सुबह की है। बताया जा रहा है कैंप से कुछ ही दूरी पर चल रही बैठक में 15-20 की संख्या में नक्सली थे। घटनास्थल से पिट्ठू, छाता, नक्सल वर्दी, बर्तन सहित दैनिक उपयोग के सामान बरामद हुए हैं। जवानों ने 2 पाइप बम(क्लोमोर माइंस भी बरामद किए जिसे मौके पर नष्ट किया गया। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सलियों के बैठक लिए जाने की सूचना मिली थी। नक्सलियों को घेरने जवानों को भेजा गया था। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से कई सारे सामान बरामद हुए हैं। दो जवानों को मामूली चोट आई है।

10 दिन पहले इसी जगह ग्रामीणों की कर चुके हैं पिटाई
पोटाली के इसी मिच्चीपारा में नक्सली यहां के ग्रामीणों की पिटाई व अपने ही दो साथियों की हत्या कर चुके हैं। ये घटना करीब 10 दिन पहले की है। इसके बाद अब इसी पारा में फिर से बड़ी संख्या में एकजुट होकर किसी बड़े हमले की रणनीति बना रहे थे। कटेकल्याण इलाके में भी दो दिन पहले मुठभेड़ हुई थी। नक्सली सामान छोड़कर भागे थे, लेकिन यहां से नाबालिग सहित 2 नक्सलियों को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On seeing the force, the Naxalites carried out the bomb blasts if the soldiers ran away, two soldiers were hurt.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BY054i
via

Comments