Skip to main content

रेसीडेंशियल साेसाइटीज में विराजेंगे 2 फीट के बप्पा, नहीं हाेंगे म्यूजिकल प्रोग्राम, खुद करेंगे डेकाेरेशन, विसर्जन कैंपस में ही

गणेशोत्सव शनिवार से शुरू होगा। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए इस बार ज्यादातर रेसीडेंशियल सोसाइटीज में बेहद सादगी के साथ गणेश उत्सव मनाया जाएगा। ज्यादातर सोसाइटी में डेढ़ से ढाई फिट के मिट्टी के गणेश ही विराजित किए जाएंगे। पंडाल के भव्य डेकोरेशन की बजाय इस साल क्लब हाउस, गार्डन एरिया या कैंपस में बने मंदिर में ही गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। पिछले साल तक 10 से 15 कारीगर आठ से दस दिन की मेहनत से पंडाल तैयार करते थे। कोरोना संक्रमण के खतरे की वजह से फिलहाल बाहरी लोगों की सोसाइटीज में एंट्री बैन रखी गई है। इसी वजह से कई सोसाइटी में वहां रहने वाले मेंबर्स ही गणेशोत्सव स्थल की सजावट करेंगे। कई बड़ी सोसाइटियां गणेशोत्सव के दौरान नामी कलाकारों के म्यूजिकल प्रोग्राम रखती थीं, लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा। एक ही समय में बड़ी गैदरिंग रोकने के लिए इवेंट्स न कराने का फैसला लिया गया है। ज्यादातर सोसाइटी में कैंपस में ही कुंड बनाकर गणेश विसर्जन किया जाएगा।

कराएंगे ऑनलाइन कॉम्पिटीशन
स्वर्णभूमि रेसीडेंशियल सोसाइटी के पश्मीना ग्राउंड में 2015 से बड़े स्तर पर गणेशोसत्व मनाया जा रहा था। सोसाइटी की संतोष अग्रवाल ने बताया, इस साल कैंपस में गणेश स्थापना नहीं करेंगे। लोग घरों में ही गणेश स्थापित कर सकेंगे। लेकिन महिलाओं और बच्चों के लिए ऑनलाइन कॉम्पिटीशन रखेंगे, ताकि लोग ये त्योहार घर बैठे मना सकें।

न पंडाल, न डेकोरेशन: अशोका रतन में कैंपस के मंदिर में ही डेढ़ फीट का गणेश बिठाया जाएगा। सोसाइटी प्रेसीडेंट डीडी गोयल ने बताया, 11 साल से बड़े स्तर पर गणेशोत्सव मना रहे थे, लेकिन इस बार न पंडाल लगाएंगे, न डेकोरेशन करेंगे और न कोई इवेंट।

छोटे स्तर पर समारोह: आनंदम सोसाइटी में चार साल से बड़े स्तर पर गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। सोसाइटी के आयुष मोदी ने बताया, बड़ी गैदरिंग न हो इसे ध्यान में रखकर इस साल छोटे स्तर पर समारोह रखेंगे।
ढाई दिन बाद विसर्जन: तेलीबांधा स्थित ग्रीन पैराडाइज में दो फीट के गणेश जी विराजित किए जाएंगे। प्रेसीडेंट पूनम साहू ने बताया, 11 दिन के बजाय ढाई दिन में ही कुंड बनाकर गणेश विसर्जित किए जाएंगे। बच्चों के लिए ऑनलाइन इवेंट रखेंगे।

बप्पा की मूर्ति पर की थ्रीडी पेंटिंग, पाैधाें से सजाया मुकुट, झरना भी बनाया
गणेशाेत्सव पर इस बार शहर में थ्री डी लुक के गणपति विराजेंगे। मूर्तिकार राजेश पुजारी ने मिट्टी से बप्पा की एक फीट ऊंची और छह इंच चाैड़ी मू्र्ति बनाई है। आर्टिस्ट बिपिन भगत ने लगभग छह घंटे की मेहनत से इस पर थ्रीडी पेंटिंग की है। सेव नेचर थीम पर बनाई गई मूर्ति में पाैधाें की पेंटिंग से भगवान गणेश का मुकुट बनाया गया है, उन्हें पाैधाें की ही माला पहनाई गई है। जिस तरह पहाड़ाें के बीच से झरना बहता है, उसी तरह गणेश की प्रतिमा से झरना बहता नजर आ रहा है। तीन नेशनल काॅम्पिटीशन जीत चुके बिपिन ने बताया, प्रकृति काे समर्पित इस मूर्ति काे बनाने का मकसद लाेगाें काे पर्यावरण संरक्षण का मैसेज देना है। थ्रीडी पेंटिंग के कारण मूर्ति में बना जंगल और झरना रियल नजर आता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2 feet bappa will reside in residential societies, will not have a musical program, will do the decaration itself, immersion in campus


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j1cDI1
via

Comments