दुर्ग जिले में कोरोना का कहर बढ़ते जा रहा है। रविवार को जिले के तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इनमें से 2 महिला और 1 पुरुष है। सेक्टर-4 के एक पुरुष मरीज ने रायपुर में दौरान इलाज मौत हो गई। दूसरे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एंबुलेंस उसे लेने भिलाई-3 चरोदा स्थित घर पहुंची और उसने अपनी चौखट पर ही दम तोड़ दिया। से-2 के तीसरे मरीज की मौत के बाद हुई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तीन नई मौतों से जिले में अब तक हुई कोरोना मरीजों की मौत का सरकारी आंकड़ा 17 पहुंच गया।
मौत के बाद कोरोना की पुष्टि होने वाले सभी मरीजों की मौत को इस आंकड़े में जोड़ दें तो अबतक कोरोना से 21 मौतें हो गई। कुल मौतों में से 90% मौतें पिछले 26 दिनों के बीच हुई है। पहली बार ऐसा हुआ की एक ही दिन में तीन कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है। जिले में कोरोना से पहली मौत 2 जून को चरोदा में 55 वर्षीय महिला की हुई थी। वहीं कोरोना के 29 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इससे जिले में आंकड़ा 1122 तक पहुंच गया है।
मौत के आंकड़े भी बढ़े : अब तक 17 मौंतें, 26 दिन में ही 14 ने तोड़ा दम
कोरोना से अब तक सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 17 की जान गई है। इनमें बीते 26 दिन में ही 14 लोगों की मौत हुई है। रायपुर के बाद मौत के मामले में दुर्ग प्रदेश दूसरे नंबर पर है। जुलाई में ही सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हुई।
भिलाई-3 की संक्रमित महिला को एंबुलेंस लेने चौखट पर पहुंची, तभी मौत
कवर्धा से भिलाई-3 मायके आए थी: भिलाई-3 के उत्तर वसुंधरा नगर में पॉजिटिव मरीज को अस्पताल शिफ्ट करने के लिए 108 एंबुलेंस उसके घर पहुंची और सीनियर स्टॉफ फेमिली मेंबर्स से अभी बातचीत कर ही रहा था कि 3 में से 1 फिमेल मरीज अचेत होकर गिर पड़ी। थोड़ी देर में ही सांसें थम गई इसलिए सबने तत्काल मौके पर डॉक्टर को बुलाया और उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात परिवार के शेष बचे पॉजिटिव सदस्य सिमटम अनुसार कोविड अस्पताल और केयर सेंटर भेजे गए।
पांच दिन पहले पत्नी की मौत, अब खुद नहीं रहे: टाउनशिप की बोरिकर फेमिली में कोरोना कहर बरपा रहा है। मात्र 5 दिन पहले परिवार में एक मात्र निगेटिव पेशेंट यानी की घर की सबसे बुजुर्ग महिला की मौत हुई थी। इससे पहले पॉजिटिव आने के बाद रायपुर में इलाजरत उनके पति ने रविवार को दौराना इलाज दम तोड़ दिया। यह कि मौत होने के बाद उनके पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई थी। इस परिवार से अभी भी चार का उपचार चल रहा है। कोरोना से संक्रमित होने पर अब तक दो की मौत हुई है।
से-9 में भर्ती थी, मौत के बाद जांच में पॉजिटिव: से-2 के 70 वर्षीय महिला सांस लेने में तकलीफ से करीब 15 दिनों पहले परिजनों द्वारा सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराई गई थी। इस दौरान उनका इलाज चल रहा था। एक दिन पहले यानी की 8 अगस्त को दौरान इलाज उनकी मौत हो गई। सांस में तकलीफ होने के कारण डॉक्टरों ने कोविड की जांच कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले एक और मरीज की मौत यहां हो चुकी है। मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
29 नए मरीजों के साथ दुर्ग जिले में आंकड़ा 1122 तक पहुंच गया
तीन मौतों के साथ ही रविवार को जिले में 29 कोरोना पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। इन मरीजों की वजह जिले के कुल पॉजिटिव मरीजों को आंकड़ा 1122 पहुंच गया है। नए मरीजों में 1 पुरुष श्याम नगर दुर्ग से, 1 महिला और 1 पुरुष सेक्टर-6 महाराणाप्रताप चौक से , 3 पुरुष और 1 महिला पाटन दुर्ग से, 1 महिला और 1 पुरुष नगर निगम ज़ोन 3 से, 1 पुरुष समोदा दुर्ग से, 1 पुरुष मैत्री कुंज भिलाई से, 1 पुरुष कुम्हारी से, 1 पुरुष न्यू आदर्श नगर दुर्ग से, 2 पुरुष और 1 महिला कैम्प 2 भिलाई से, 2 महिला और 1 पुरुष वसुंधरा नगर भिलाई से, 1 महिला वार्ड क्रमांक 27 सुपेला भिलाई से, 1 पुरुष पदुम नगर चरोदा भिलाई से, 1 पुरुष रिसाली भिलाई से, 1 पुरुष सेक्टर-6 से व अन्य कोरोना संक्रमित जिले के दूसरे स्थानों से मिले हैं।
भिलाई निगम के कर्मचारी की बिगड़ी तबीयत, मेकाहारा रेफर
मंगल भवन में ड्यूटी करने वाले एक निगम कर्मचारी की रविवार की शाम तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ होने पर वह अपनी ड्यूटी से वह सीधे शास्त्री अस्पताल पहुंचा। उसकी हालत को देखते हुए आन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मेकाहारा भेज दिया। इस पेशेंट के अभी कोरोना जांच नहीं हो पाई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DOGyUF
via
Comments
Post a Comment