Skip to main content

28 नए केस: शहर में 5 मरीज, इलेक्ट्राॅनिक्स व्यापारी के परिवार में ही 3 संक्रमित मिले

शनिवार को जिले में 2 नए कोरोना पाॅजिटिवों की पहचान हुई है। भानुप्रतापपुर में 21, कांकेर में 6 व चारामा बिजलीपारा में एक पाॅजिटिव पाया गया। कांकेर के श्रीरामनगर में पाॅजिटिव पाए गए इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी के परिवार के 3 सदस्यों की रिर्पोट भी पॉजिटिव आ गई है। शहर की एक गर्भवती महिला तथा एक अन्य पुरूष भी पॉजिटिव पाए गए हैं। शहर में लगातार मरीजों के मिलने से दहशत बढ़ती जा रही है, जिले में अबतक कुल 696 पॉजिटिव मिल चुके हैं।
श्रीरामनगर कांकेर में 24 अगस्त को इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी पॉजिटिव पाया गया था। परिवार का स्वाब सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। व्यापारी के प्रायमरी कांटेक्ट वालों सूची बना होम आइसोलेशन में रहने कहा गया। व्यापारी के परिवार की रिर्पोट शनिवार को आई जिसमें बहन, बेटा व भांजा पॉजिटिव पाए गए। व्यापारी के प्रायमरी कांटेक्ट में आए अन्य लोगों को होम आइसोलेशन किया गया है जिनकी भी जांच की जाएगी।
श्रीराम नगर से सटे आदर्शनगर निवासी एक व्यक्ति भी रायपुर एम्स में पॉजिटिव पाया गया। इसने प्रदेश से बाहर जाने अपना टेस्ट एस में कराया जहां रिर्पोट पॉजिटिव आई। वह कहां से संक्रमित हुआ है इसकी जानकारी नहीं आई है लेकिन श्रीरामनगर तथा आदर्श नगर आमने सामने है इसलिए माना जा रहा है वहीं कहीं से संक्रमित हुआ होगा। कांकेर में ही अघन निवासी एक गर्भवती महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। गर्भवती होने के कारण इलाज के लिए महिला एम्स रायपुर गई थी जहां उसकी कोरोना रिर्पोट पॉजिटिव आई।
बीएसएफ के बाद एसएसबी में कोरोना ब्लास्ट, 12 केस
अबतक बीएसएफ में ही कोरोना का प्रकोप था लेकिन शनिवार को यही स्थिति एसएसबी जवानों की हो गई। भानुप्रतापपुर के कन्हारगांव एसएसबी कैंप में शनिवार को 12 जवान पॉजिटिव पाए गए। अबतक अंतागढ़ इलाके में ही एसएसबी के एक दो जवान पॉजिटिव पाए जा रहे थे। इसके अलावा भानुप्रतापपुर के मुल्ला बीएसएफ कैंप में 3 जवान पाॅजिटिव पाए गए हैं।

ट्रेजरी और अस्पताल कर्मचारी भी पाॅजिटिव
कैंपों व क्वारेंटाइन सेंटरों के बाद अब कोरोना ने सरकारी दतरों को भी अपने चपेट में लेना शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिनों से लगातार सरकारी दतरों में पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। शनिवार को भानुप्रतापपुर कोषालय का एक कर्मचारी तथा अस्पताल का एक कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया। अस्पताल कर्मचारी वर्तमान में होम आइसोलेशन में रह रहा था। अस्पताल में पूर्व में पाए गए पाॅजिटिव के प्रायमरी कांटेक्ट में आने के कारण उसका एंटीजेन टेस्ट कराया गया था।

प्राइमरी कांटेक्ट में आकर बढ़ रहे मरीज
शनिवार को जवानों को छोड़ जिले के जितने भी लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है वे सभी किसी कोरोना मरीज के प्राइमरी कांटेक्ट लिस्ट में शामिल थे। इनमें भानुप्रतापपुर के संबलपुर के तीन लोग भी शामिल हैं जिनकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव पाई गई है। जिले में अब भी कई ऐेसे लोग हैं जो कोरोना पाॅजिटिव से मिले हैं लेकिन वे अपनी जानकारी कांटेक्ट ट्रेसिंग टीम को नहीं दे रहे हैं। अबतक जो प्रायमरी कांटेक्ट की सूची तैयार की जा रही है वह पॉजिटिव से मिली जानकारी के अनुसार ही होती है।

कलेक्टोरेट में ताला हेल्पलाइन नंबर जारी
कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से मेन गेट बंद कर दिया गया है। एसडीएम की ओर से सूचना भी गेट में चस्पा की गई है कि कोरोना संक्रमण को देखते न्यायालय की सभी पेशी व सुनवाई 31 अगस्त को होगी। इसके दो दिन पूर्व 26 अगस्त को कलेक्टर के एल चौहान ने एक आदेश जारी किया था जिसमें कहा गया है कोरोना संक्रमण के दृष्टिकोण जिलेवासी अपनी मांग, समस्या, शिकायत के आवेदन वाट्सअप नंबर 9406146276 व 6261820886 या मेल पर भेज सकते हैं।

शनिवार को यहां मिले मरीज

  • कांकेर शहर - 6 (श्रीराम नगर -3, आदर्श नगर -1, अघन नगर -1)
  • भानुप्रतापपुर शहर - 3 (अस्पताल -1, ट्रेजरी कार्यालय -1)
  • भानुप्रतापपुर ग्रामीण - 18 (कन्हारगांव एसएसबी कैंप -12, मुल्ला बीएसएफ कैंप -3, संबलपुर -3)
  • चारामा शहर - 1 (बिजली पारा -1)


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
28 new cases: 5 patients found in the city, 3 infected in the family of electronics businessman


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D91upc
via

Comments