संभाग में मंगलवार को कोंडागांव से 26, बस्तर से 9, नारायणपुर और बीजापुर से कोरोना के एक-एक मरीज मिले हैं। कोंडागांव जिले में मंगलवार को 26 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इनमें 25 सीआरपीएफ 188 बटालियन के जवान हैं वहीं एक अन्य पॉजिटिव ग्रामीण बताया जा रहा है।
ये सभी जवान छुट्टी से लौटे थे और क्वारेंटाइन में थे। इधर बस्तर जिले में 9 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इनमें आड़ावाल से 4 और बड़ेकिलेपाल से 5 लोग शामिल हैं। अभी इन 9 नए मरीजों की हिस्ट्री सामने नहीं आई है लेकिन बताया जा रहा है कि ये सभी आम नागरिक हैं। इसी तरह नारायणपुर में भी आईटीबीपी का जवान कोरोना पॉजिटिव निकला है।
बीजापुर में सरकारी कर्मचारी संक्रमित
वहीं बीजापुर में एक सरकारी कर्मचारी एंटीजन किट की जांच में पॉजिटिव मिला है। बताया जा रहा है कि यह कर्मचारी भैरमगढ़ में पदस्थ है। इधर जिन स्थानों पर नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं उन स्थानों को सील कर कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी की जा रही है और उन इलाकों में आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। मंगलवार को नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सामने आने के बाद अब प्रशासन इसे रोकने के लिए नये सिरे से प्लानिंग करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि यदि स्थिति ऐसी ही रही तो बस्तर में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया जा सकता है। पूरे संभाग में कोरोना के नए मरीज हर दिन सामने आ रहे हैं और हर दूसरे दिन मरीजों की संख्या में दोगुना से तीन गुना का इजाफा हो रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XsNQEh
via
Comments
Post a Comment