Skip to main content

24 घंटे में डेढ़ सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश औसत से दो डिग्री नीचे रहा तापमान

इन दिनों रोज ही बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में शहर में डेढ़ सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई। वहीं शहर का तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। अगस्त में अच्छी बारिश हो रही है। चाहे शहरी क्षेत्र हो या फिर ग्रामीण इलाका, बारिश ने लोगों को प्रभावित कर दिया है। अब तक सामान्य वर्षा 823.5 मिमी होनी थी लेकिन 12 फीसदी अधिक यानी 921.3 मिमी बारिश हुई है।

सबसे ज्यादा बारिश तखतपुर क्षेत्र में हुई है। रविवार को शहर का मौसम मिला जुला रहा। यानी कभी धूप निकली तो कभी बादल दिखे और बारिश हुई। सुबह आसमान पर बादल नजर आ रहे थे लेकिन दोपहर में धूप निकली। वहीं 5 मिमी बारिश भी रिकॉर्ड की गई। शहर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून द्रोणिका अपने सामान्य स्थिति में जैसलमेर, भीलवाड़ा, उत्तर पश्चिम मध्यप्रदेश, सीधी, डाल्टनगंज, कोलकाता और उसके बाद दक्षिण पूर्व दिशा की ओर होते हुए उत्तर बंगाल की खाड़ी तक डेढ़ किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके असर से सोमवार को गरज-चमक के साथ छीेंटे पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31n9xIv
via

Comments