Skip to main content

छाए रहे बादल, हुई बूंदाबांदी, 24 घंटे में सिर्फ 7.6 मिमी बारिश

सुबह से बादलों के छाने के साथ ही सोमवार को भारी बारिश के आसार बनते दिखे। इस बीच थोड़ी-थोड़ी देर के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन माहौल पूरी तरह से सूख गया। इस बीच हल्की ठंडी हवाएं भी चलती रहीं, लेकिन बारिश का नामोनिशान नहीं दिखा।
हालांकि एक साथ तीन सिस्टम बनने के बाद बारिश के आसार तो दिखे, लेकिन सिर्फ हल्की बूंदाबांदी हुई। लगातार इस तरह का मौसम बना हुआ है, जिसके चलते उमस बढ़ती चली जा रही है। बताया जाता है कि सोमवार को अधिकतम तापमान जहां सामान्य बना रहा।

तीन सिस्टम बने, दक्षिण छत्तीसगढ़ पर असर नहीं
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर, उत्तर पूर्व मध्यप्रदेश, जमशेदपुर, कंटाई के बाद दक्षिण पूर्व की तरफ उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक ऊपरी हवा में 0.9 किमी की ऊंचाई पर मानसून द्रोणिका बनी हुई है। इसके अलावा पूर्व पश्चिम शियर जोन 21 डिग्री उत्तर में 3.1 किमी से 5.8 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। जबकि उत्तर पूर्व मध्यप्रदेश और आस-पास के इलाके में ऊपरी हवा में 2.1 किमी की ऊंचाई पर कम दबाव के क्षेत्र के साथ चक्रीय चक्रवात बना हुआ है।

तापमान 28.3 डिग्री, हवा में नमी का प्रतिशत पहुंचा 86
सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य रहा और 28.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी क साथ 23.2 डिग्री दर्ज हुआ। जिले में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश बास्तानार ब्लॉक में 28 मिमी और सबसे कम बारिश जगदलपुर ब्लॉक में 0.1 मिमी दर्ज की गई है। जबकि तोकापाल और लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में बारिश ही नहीं हुई है। हवा में नमी का प्रतिशत 86 तक पहुंच गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cloudy, drizzling, only 7.6 mm of rain in 24 hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PF5hNA
via

Comments