राजपुर पेट्रोल पंप के पास होटल से बाइक सवार दो युवकों ने ग्रामीण का 20 हजार रुपए से भरा थैला पार कर दिया। पुलिस नगर में सीसी टीवी खंगाल रही है। अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है।
बताया जा रहा है कि सोमवार को दोपहर 12 बजे ग्राम नवकी निवासी 60 वर्षीय रतिया गोड़ पिता महरु राम गोड़ घर से साइकिल से आदिम जाति सहकारी बैंक पैसा निकालने पहुंचा था। बैंक से 20 हजार रुपए निकलकर घर जा रहा था। इस दौरान बैंक से करीब दो सौ मीटर पर पेट्रोल पंप के पास आनंद होटल में समोसा खाने रुका था। यहां 3.22 बजे दो युवक चेहरे पर मास्क लगाकर पल्सर से आए और होटल के सामने रुके। एक युवक बाइक में ही बैठा रहा। जबकि दूसरा होटल पहुंचकर ग्रामीण का रुपयों वाला थैला छीनकर फरार हो गया। होटल संचालक ने मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस होटल सहित नगर की सीसी टीवी खंगाल रही है, लेकिन चोरों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gK0fLW
via
Comments
Post a Comment