Skip to main content

2019-20 में 362 ने किया आई डोनेशन इस महादान से 711 लोगों को मिली रोशनी

राज्य में ऑर्गन डोनेशन पॉलिसी अभी लागू नहीं हो पाई है, लेकिन आई डाेनेशन की अनुमति है। राज्य में 5 आई ट्रांसप्लांट सेंटर हैं और 6 आई बैंक हैं। पिछले चार सालाें में आई डाेनेट करने वालाें की संख्या बढ़ी है। 2015 -16 में 282 लाेगाें ने आई डाेनेशन किया था। इसकी तुलना में 2019-20 में 362 लाेगाें ने नेत्रदान किया है। नेत्रदान करने वालाें की संख्या में हर साल लगभग 5 फीसदी बढ़ रही है। पिछले एक साल में 711 लाेगाें काे नई राेशनी दी जा चुकी है। अंधतत्व निवारण कंट्रोल बाेर्ड के स्टेट नोडल अधिकारी आशीष मिश्रा ने बताया कि 2018-19 में 1069 लोगों को कॉर्निया की आवश्यकता थी जिसमें से 711 लोगों का ऑपरेशन कर कार्निया ट्रांसप्लांट किया जा चुका है। हमने राज्य को 2022 तक कार्निया ब्लाइंडनेस फ्री बनाने का लक्ष्य रखा है। कोरोना की वजह से आई डाेनेशन की गति पहले की तुलना में थाेड़ी धीमी पड़ी है। अगर आप नेत्रदान करना चाहते हैं तो अंबेडकर अस्प्ताल की आई बैंक की टीम से 07712890167 पर संपर्क कर सकते हैं।आपको बता दें कि हर साल 13 अगस्त को दुनियाभर में आॅर्गन डोनेशन डे मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gTilLg
via

Comments