Skip to main content

18 एएसपी बदले, लखन को रायपुर सिटी, प्रज्ञा को दुर्ग ग्रामीण का जिम्मा

गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के 18 एडिशनल एसपी के तबादले किए हैं। दुर्ग ग्रामीण के एएसपी लखन पाटले को रायपुर एएसपी सिटी बनाया गया है। उनके स्थान पर आईयूसीएडब्ल्यू की प्रभारी प्रज्ञा मेश्राम को एएसपी ग्रामीण बनाया गया है। रायपुर में पहले एएसपी ग्रामीण रहे ओपी शर्मा का बिलासपुर से बस्तर तबादला किया गया है। एडिशनल एसपी के तबादले की काफी दिनों से चर्चा थी। इसकी सूची बनाकर सीएम भूपेश बघेल की मंजूरी के लिए भेजा गया था। समन्वय से हरी झंडी मिलने के बाद सूची जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक वायपी सिंह को एएसपी एसआईबी से एएसपी बीजापुर बनाया गया है। नेहा पांडेय को एएसपी दुर्ग आईजी ऑफिस से आईयूसीएडब्ल्यू दुर्ग का प्रभारी बनाया गया है। कीर्तन राठौर को कांकेर से कोरबा, दीपमाला कश्यप पीएचक्यू से एएसपी आईजी ऑफिस बिलासपुर, उमेश कश्यप सीएम सिक्याेरिटी से एएसपी सिटी बिलासपुर, गोरखनाथ बघेल एएसपी डोंगरगढ़ से कांकेर, रमा पटेल रायपुर से पीएचक्यू, जयप्रकाश बढ़ई पीएचक्यू से एएसपी डोंगरगढ़, केबी सिंह पीएचक्यू से डिप्टी कमांडेंट भिलाई, हरीश यादव चौथी बटालियन से सीएम सिक्योरिटी, प्रतिभा तिवारी गौरेला पेंड्रा मरवाही से आईयूसीएडब्ल्यू रायपुर, संजय महादेवा बस्तर से गौरेला पेंड्रा मरवाही, मिर्जा जियारत बेग बीजापुर से पीएचक्यू, भारतेंदु द्विवेदी बिलासपुर से पीएचक्यू और कविलाश टंडन को एएसपी राजनांदगांव बनाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FV2GxC
via

Comments