Skip to main content

पसहर चावल 160 तो भैंस का दूध-दही 250 रुपए किलो तक बिका

रविवार को हलषष्ठी (कमरछठ) पर्व से एक दिन पहले रविवार को बाजार में पूजन सामग्री खरीदने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूजा के लिए बाजार में पसहर चावल के अलावा भैंस दूध तथा दही की बहुत ज्यादा मांग रही। सामान्य दिनों में 50 से 60 रूपए लीटर बिकने वाला भैंस का दूध हलषष्ठी पर्व के चलते पांच गुना कीमत पर 200 से 250 रूपए लीटर तक बिका। इसका दही 80 रुपए में बिकता था जो 250-300 रुपए किलो तक बिका।
रविवार को हलषष्ठी पर्व है जिसमें महिलाएं संतान के दीर्घायु और खुशहाल जीवन के लिए पूजा करती हैं। घर के आंगन में सगरी खोदकर पूजा करने का प्रावधान है। पर्व से एक दिन पहले पूजा सामग्री खरीदने बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे। बाजार में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक चहल पहल रही। पूजा में बिना हल से जुता हुआ पसहर चावल का उपयोग किया जाता है। यह चावल 160 रूपए किलो बिका। पसहर चावल की मांग इतनी अधिक थी कि दोपहर तक कई दुकानों में इसका स्टाक समाप्त हो गया था।
पसहर चावल के साथ लाई, कांसी, खहार, दोना-पत्तल, फल-फूल की मांग रही। पसहर चावल सहित पूजन सामग्री बेचने पहुंचे गुहाराम निषाद, मिथिला निषाद ने कहा कि पसहर चावल की मांग केवल हलषष्टी पर्व पर रहती है। इस दिन महिलाएं पूजन करने के बाद पसहर चावल ही खाती हैं।

सोशल डिस्टेंसिंग रख करेंगे सामूहिक पूजा
बाजार में खरीदारी करने पहुंची सुभाषवार्ड की ललिता साहू, कविता साहू ने कहा इस पर्व में सामूहिक पूजन का ही महत्व है। इस कारण सामूहिक पूजा ही करेंगे, लेकिन पूजा के दौरान मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pashar rice 160 then buffalo milk-curd sold upto 250 kg


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31CaQCl
via

Comments