Skip to main content

बारिश में छाता लेकर जुटे 15 गांव के ग्रामीण, कहा- जल, जंगल व जमीन की करेंगे रक्षा

कुआकोंडा के गुमियापाल में रविवार को इलाके के 15 गांव के आदिवासियों ने बारिश के बीच छाता लेकर आदिवासी दिवस मनाया। आदिवासी नेता नंदा कुंजाम, राजू भास्कर, मंगल कुंजाम आदि ने जल, जंगल, जमीन काे बचाने एवं नई पीढ़ी को अनिवार्य रूप से शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया।

गुमियापाल में हिरोली, पिरनार, आलनार, बड़े पल्ली, मड़कामीरास सहित 15 गांव के लोगों ने आदिवासी ध्वज फहराया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया गया। ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
15 villagers gathered with umbrella in the rain, said - water, forest and land will protect


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aeCR6S
via

Comments