जिला मुख्यालय के नवा बिहान कोविड केयर सेंटर में बिना लक्षण वाले मरीजों का उपचार 22 जुलाई से हो रहा है। लेकिन लगातार बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए आने वाले दिनों हर स्थिति से निपटने के लिए जरूरी तैयारी कर ली गई है।
कलेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि अब 50 बिस्तर वाले मदर एंड चा इल्ड हेल्थ केयर हॉस्पिटल को लक्षण वाले मरीजों के इलाज के लिए 150 बेड के कोविड केयर सेंटर में बदला गया है। यहां कोरोना मरीज व उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों के लिए हर तरह की आधुनिक सुविधाएं हैं। 5 वेंटिलेटर व अलग से आईसीयू वार्ड होने के साथ ही कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला के सुरक्षित प्रसव के भी इंतजाम हैं। कोविड केयर सेंटर में एडमिट हरे एक मरीज की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अस्पताल में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा बिना लक्षण वाले 825 मरीजों के उपचार के लिए 5 आइसोलेशन सेंटर बनाए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a5XkKY
via
Comments
Post a Comment