लगभग 134 दिन बाद शहर के जिम शनिवार से खुल गए। हालांकि पहले दिन 20 से 25 फीसदी लोग ही आए। महिलाओं की उपस्थिति तो बेहद कम रही। वहीं 60 साल क उम्र पार कर चुके लोगों को जिम संचालकों ने खुद ही आने से मना कर दिया। इस बीच कई बड़े जिम बंद भी रहे।
जिम संचालकों ने कहा कि एक-दो दिन माहौल देखने के बाद फैसला किया जाएगा। शहर में करीब 20 जिम हैं। इनमें करीब 15 जिम खुले। कई जिम के संचालकों के मुताबिक, सुबह के बजाय शाम को ज्यादा लोग वर्कआउट करने आए। इंडियन हेल्थ क्लब के संचालक दत्ता राजपूत ने बताया कि पूरी तैयारी के साथ जिम खोला गया। एक से दूसरी मशीन तक जाने के दौरान भी लोगों से हाथ सैनिटाइज करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि जिम को खोलने के लिए जो समय दिया गया है वह सही नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से पहले सुबह 5 से 9 और शाम 4 से 9बजे तक लोग जिम में आते थे। अभी सुबह 6 से शाम 6 बजेे तक का समय दिया गया है। इसके चलते जिम में आने वाले लोगों की संख्या कम हो रही है। उन्होंने कहा कि समय बदलने की मांग को लेकर आने वाले दिनों में कलेक्टर से मुलाकात करेंगे। राजपूत ने बताया लॉकडाउन के चलते कुछ लोगों ने जिम चलाना बंद कर दिया है। आने वाले दिनों में और कुछ जिम बंद हो सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33LxLxz
via
Comments
Post a Comment