गुरुवार को एचएसईबी वर्कर यूनियन ने गुड़गांव सिटी यूनिट एक्सईएन सब अर्बन द्वारा 132 कर्मचारियों के मनमर्जी से तबादले करने के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता सिटी यूनिट प्रधान पवन कुमार गोयल ने की जबकि मंच संचालन राजेन्द्र गोहाना ने किया।
इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी के रविन्द्र यादव व सिटी यूनिट सचिव रामनिवास गुलिया ने कहा कि कार्यकारी अभियंता सब अर्बन ने मनमाने तरीके से निगम की तबादला नीति के खिलाफ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाते हुए अपने अधीनस्थ 132 कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए। जब तक कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं होगा तब तक प्रदर्शन जारी रखा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/343VsBz
via
Comments
Post a Comment