वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत जिले में राशन कार्डों का सत्यापन कर आधार से लिंकअप की प्रक्रिया जारी है। योजना के तहत सत्यापन करने की तारीख 31जुलाई तय की गई थी। तय तारीख तक राशन कार्ड का लिंकअप आधार कार्ड से नहीं कराने पर सितंबर से राशन नहीं देने की बात कही जा रही थी। अब नियम को बदला गया है।। 31 जुलाई के बाद भी राशन कार्ड का लिंकअप आधार कार्ड से किया जा रहा है। इसका फायदा 13 हजार से लोगों को मिलने की बात कही जा रही है।
जिले में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत राशन कार्डों का लिंकअप आधार कार्ड करवाने को लेकर खाद्य विभाग की कोशिश का असर अब तक नहीं हुआ है। तमाम कोशिशों के बाद 31 जुलाई की स्थिति में 15 हजार लोगों के कोटे का राशन नहीं मिलने की बात कही जा रही थी। हालांकि केंद्र सरकार की योजना में प्रदेश के शामिल नहीं होने से इन लोगों को राहत मिली है। वन नेशन वन कार्ड योजना से लोगों को जोड़ने के लिए खाद्य विभाग को 1 लाख 95 हजार 478 राशन कार्ड कार्डधारियों के 7 लाख 54 हजार 524 सदस्यों के आधार का लिंकअप राशन कार्ड से करना है । अब तक केवल 7 .41 लाख आधार का लिंक हो पाया है ।
आधार का सत्यापन अब तक 77 फीसदी
जिल में खाद्य विभाग को 7 लाख 54 हजार 524 सदस्यों के आधार कार्ड का सत्यापन करना है । लेकिन तमाम कोशिशों के बाद यह काम अब तक 90 फीसदी तक नहीं पहुंचा । खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब तक केवल 5 लाख 74 हजार 681 लोगों के आधार कार्ड का सत्यापन हुआ। बाकी का कब तक पूरा होगा इसको लेकर संशय है।
आने वाले दिनों में मिलेगा फायदा
सहायक खाद्य अधिकारी दिव्या गौतम ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा वन नेशन वन कार्ड की योजना में छग को शामिल नहीं किया गया है। इसके चलते राशन कार्ड का लिंकअप आधार कार्ड से करने के लिए मनाही नहीं की गई है। इसका फायदा लोगों को आने वाले दिनों में मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DCt7XU
via
Comments
Post a Comment