Skip to main content

12.37 लाख मास्क बंटे, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज हुई मुहिम

सोमवार को जिला पुलिस की मुहिम एक रक्षासूत्र मास्क का... के तहत शहर के साथ ही जिले के 1480 गांव में 6 घंटे के भीतर 12 लाख 37 हजार मास्क बांटे गए। कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चलाई गई मुहिम से 350 से अधिक संगठन, दल और ग्रुप जुड़े। एसपी संतोष सिंह ने बताया कि 12 लाख 37 हजार मास्क तो जिला पुलिस ने 7500 वॉलेंटियर्स के जरिए बंटवाए, इसके अलावा लोगों ने स्वेच्छा से लगभग ढाई लाख मास्क बांटे हैं। इस मुहिम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीएसपी ने लोगों को रोककर मास्क पहनाया और इसके उपयोग के लिए अपील की।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30qMUSI
via

Comments