Skip to main content

छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अभिषेक मीणा समेत 11 को गैलेंट्री अवार्ड

हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले प्रधानमंत्री गैलेंट्री अवार्ड के लिए छत्तीसगढ़ से एक आईपीएस, एक इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर को चुना गया है। इसमें कोरबा एसपी अभिषेक मीणा इंस्पेक्टर मलिक राम, एसआई महेंद्र सिंह ध्रुव शामिल है। इसके अलावा पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस 11 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है। इनमें आईपीएस विजय अग्रवाल और राजेश अग्रवाल के अलावा सहायक कमांडेंट संजय कुमार दीवान, इंस्पेक्टर मोहम्मद याकूब मेमन, एएसआई सुनीता साहू और संजय सिंह राजपूत, असिस्टेंट प्लाटून कमांडर हरिविलास जटाव, हेड कांस्टेबल जयसिंह स्वाधु, बंधुराम नेताम, अरविंद कुमार शर्मा और स्वर्णा कुमार इक्का शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3asjQOj
via

Comments