Skip to main content

राजधानी में एग्जाम सेंटर जाने 10 जगहों से मिलेगी बस, एक सीट छोड़कर बैठेंगे स्टूडेंट्स

जेईई का एग्जाम आज से शुरू हाेगा। ये छह सितंबर तक चलेगा। वहीं, मेडिकल काॅलेजाें में एडमिशन के लिए हाेने वाला नीट टेस्ट 13 सितंबर काे कंडक्ट किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जेईई और नीट में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर तक आने-जाने के लिए विशेष बस की सुविधा शुरू की है। बसें शहर की 10 जगहों से मिलेंगी। जिले के ऐसे उम्मीदवार जिनके पास एग्जाम सेंटर तक आने-जाने की व्यवस्था नहीं है वाे अपना एडमिट कार्ड दिखाकर इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। अभ्यर्थी के साथ माता-पिता में से कोई एक अभिभावक भी इस निशुल्क सेवा का लाभ ले सकते हैं। कोविड गाइडलाइंस के तहत कोरोना संक्रमण से बचने बस में एक सीट छोड़कर बैठना होगा। परीक्षा देने के लिए अन्य जिलों से आने वाले स्टूडेंट्स को ठहरने की सुविधा भी निशुल्क दी जा रही है।

6 सितंबर तक रोज यहां से मिलेंगी बस
10 जगहों पर बस सुबह पांच बजे से खड़ी हाे जाएंगी। कलेक्टर कार्यालय, घड़ी चौक, आरटीओ कार्यालय बंजारी धाम, महालेखाकार कार्यालय के पास, कृषि विवि, देवपुरी फल मार्केट, टाटीबंध चौक, जनपद पंचायत धरसींवा, आरंग, तिल्दा और अभनपुर में गाड़ियां रहेंगी।

बस और ठहरने के लिए इनसे करें संपर्क
बस और हॉस्टल में ठहरने की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 99266-15200 पर संपर्क कर सकते हैं।

5147 बच्चे रायपुर सेंटर से देंगे एग्जाम

  • शहर में परीक्षा के लिए सरोना स्थित पार्थिवी प्रोविंस को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
  • रोज एक पाली में 450 स्टूडेंट देंगे एग्जाम
  • जिला प्रशासन छह सितंबर तक देगा एग्जाम सेंटर पहुंचाने-लाने और हाॅस्टल में ठहरने की सुविधा
  • जिला प्रशासन ने 52 सीटर 14 बसें लगाई गई हैं इस प्राेजेक्ट के लिए।
  • काेराेना से बचने के लिए बसाें काे राेज सैनिटाइज किया जाएगा। स्टूडेंट काे एक सीट छाेड़कर बैठने और मास्क पहनने के निर्देश दिए जाएंगे।
  • तय स्थानाें पर राेज सुबह पांच बजे लग जाएंगी बस। छह बजे एग्जाम सेंटर के लिए रवाना हाे जाएंगी बस।
  • अन्य जिलाें के 20 बाॅयज और 25 गर्ल्स काे जिला प्रशासन ने हाॅस्टल में ठहरने की दी है सुविधा।
  • एग्जाम दाे पालियाें में सुबह 9 से दाेपहर 12 और दाेपहर 3 से शाम 6 बजे तक हाेगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
6 िसतंबर तक रोज यहां से मिलेंगी बस।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QGvwUv
via

Comments