जिले के रेड्डी पंचायत के सचिव संदीप दुर्गम की मनमानी से परेशान होकर सरपंच सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर से सचिव को तत्काल हटाने की मांग की है। रेड्डी के सरपंच ज्योति गायता व कोटेर के सैकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से हम भारी बरसात के चलते परेशान हैं। गांव चारों तरफ नदी से घिरे होने के कारण टापू बन चुका है। कई घर भारी बरसात के चलते ढह चुके हैं तो कई मवेशी नदी में बह गए और राशन के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अपनी परेशानी को लेकर पंचायत सचिव संदीप दुर्गम को कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने यहां आकर ग्रामीणों की सुध तक नहीं ली और न ही किसी प्रकार की राहत सामग्री व सहायता उपलब्ध करवाई। कई ग्रामीण भारी बारिश के चलते बीमार पड़ गए। सचिव से फोन पर सम्पर्क किया तो सचिव ने नहीं आ सकता कहते हुए फोन काट दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि सचिव संदीप दुर्गम द्वारा ग्रामीणों के शौचालय व आवास के पैसों का भी पूर्ण भुगतान नहीं किया है। वहीं मनरेगा से बनने वाले डबरी-तालाब में भी शुरू में कुछ दिन ग्रामीणों को रोजगार दिया उसके बाद मशीनों से खुदाई करवा मजदूरी से वंचित रखा।
एसडीएम को भेजा गया
कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने कहा कि शुक्रवार को ही जानकारी मिली है कि कोटेर में राशन नहीं पहुंचा है और कुछ ग्रामीण बीमार हैं। इसके लिए एसडीएम व टीम को भेजा गया है। नदी में नाव की व्यवस्था कर राशन गांव तक पहुंचाया जाएगा और बीमार ग्रामीणों को भी नाव से लाकर इलाज किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31lcqtl
via
Comments
Post a Comment