गुड़गांव में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पिछले 15 दिन से धीमी जरूर पड़ी है, लेकिन खतरा अभी टलता नजर नहीं आ रहा है। गुरुवार को 78 पॉजिटिव केस के साथ ही जिला में कोरोना पेशेंट की संख्या बढ़कर 10 हजार के पार हो गई। इससे पहले फरीदाबाद जिला में भी कोरोना पेशेंट की संख्या 10 हजार के पार हो चुकी है। वहीं पिछले तीन दिन से लगातार मौत का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी एक पेशेंट की मौत हो गई, जिससे कुल मौत का आंकड़ा बढ़कर 128 हो गया।
गुड़गांव में पिछले 16 दिन से कोरोना पॉजिटिव केस 100 से कम मिल रहे हैं और रिकवर होने वाले पेशेंट की संख्या तीन दिन पहले तक कोरोना पॉजिटिव केस अधिक चल रही थी। लेकिन तीन दिन से लगातार रिकवर होने वाले पेशेंट की संख्या पॉजिटिव केस के मुकाबले कम हो गए हैं, जिससे एक्टिव केस बढ़कर 706 हो गए।
मेवात में कोरोना के 7 नए मामले आए
जिले में गुरुवार को कोरोना के 7 नए मामले आए। इनमें राठीवास, गोधोला, ऊदाका, शादीपुर और मांडीखेड़ा एक-एक व फिरोजपुर झिरका में दो केस आए है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PPuuoX
via
Comments
Post a Comment