यह झरना बस्तर के प्राकृतिक खजाने का एक नायाब उदाहरण है। जो लोगों की नजर से छिपा था। चित्रकोट मार्ग पर नारायणपाल से तिरथा और आगे रतेंगा के करीब है पैड़ीगुंडा घूमर। इस झरने की तस्वीर ‘दण्डक दल’ के अविनाश प्रसाद ने ली है। यह दल बस्तर के छिपे हुए रहस्यों से परदा हटाने का काम करता है। दल में अविनाश प्रसाद, शेखर ठाकुर, रामलाल, संतु, पदम और नितेश ठाकुर शामिल हैं। अविनाश ने बताया झरने के आसपास भालुओं की अधिकता की वजह से इसको पैड़ीगुंडा यानी भालुओं के रहने का स्थान कहा जाने लगा। इसे बीजाकसा घूमर भी कहा जाता है।
इस झरने तक ऐसे पहुंचें
100 फीट गहरे जलप्रपात तक जाने चित्रकोट मार्ग पर रतेंगा से 2 किलोमीटर पगडंडियों और दुर्गम रास्तों पर चलना होता है। यह बारहमासी झरना है। जहां लुदे नाले का पानी गहरी खाई में गिरता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34BoVmv
via
Comments
Post a Comment