Skip to main content

Jharkhand daily news

आइसीएसई बोर्ड की 10 और 12वीं की परीक्षा में कार्मेल स्कूल की छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 10 वीं में वंशज भुदोलिया 98.80 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर रहा। जबकि 97.60 प्रतिशत अंक लाकर शितिश मोहित प्रसाद दूसरे नंबर पर राहा। 10वीं में 162 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिसमें शत प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। 35 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किया है।

जिसमें शरोन एच कुमार को 97.40, रीत केशरा को 96.80, वैभव कुमार को 96.80 प्रतिशत, अभिनव कुमार को 96.20 प्रतिशत, विनित कुमार अग्रवाल को 95.80%, नेहा केडिया को 94.40%, कृष रजगरिया को 94.20%, आयुष डालमिया को 94.20%, नमन जालान को 94.00 %, हितेश केडिया को 94% केशव झुनझुनवाला को 93.80, वैशनवी लाल को 93.60%, सोहम चक्रवर्ती को 93.40%, रोमिल राज को 93.40%, रोशन शर्मा को 93.20%, कोमल अग्रवाल को 92.80%, जेड खान को 92.40% और मेहक मेहरा को 92.20% अंक मिला है। बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रिंसिपल सिस्टर दिव्या ने छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी बधाई दी है।
रट्‌टा नहीं मारें, विषय को समझें तो बेहतर : वंशज : स्कूल टाॅपर शहर के कुटिया रोड निवासी व्यवसायी अजय भुदोलिया के पुत्र वंशज भुदोलिया हैं। बेहतर रिजल्ट से वे और उनके परिवार वाले काफी खुश हैं। माता-पिता के अलावा दोस्तों से उन्हंे बधाइयां मिल रही है। वंशज ने कहा कि वे सामान्य दिनो में घर में 2-3 घंटा पढ़ते हैं। परीक्षा के समय थोड़ा अधिक समय देते थे। छात्रों से कहना चाहेंगे कि वे किसी विषय में रट्‌टा नहीं मारें, चीजों को समझें। स्कूल में जो पढ़ाया जाता है, उसे बेहतर तरीके से समझें। शिक्षकों को फॉलो करें । वे 12वीं में भौतिकी, राषायण और गणित विषय रखेंगे। वैसे अागे पढ़ कर आगे क्या बनना है, अभी तय नहीं किया है।

विज्ञान और वाणिज्य में कार्मेल स्कूल का बेहतर प्रदर्शन

वहीं 12वीं की परीक्षा में कार्मेल स्कूल की छात्र-छात्राओं ने विज्ञान और वाणिज्य में बेहतर अंक लाया है। स्कूल प्रबंधन ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। विज्ञान मंे फारिया फातिमा ने 88 प्रतिशत अंक लाया है। पलिसा यादव ने 87.25 प्रतिशत अंक और आेमदीप ने 86.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। वहीं कॉमर्स में श्रेया सिन्हा ने 76.75 प्रतिशत अंक हासिल किया है। बेहतर अंक पर छात्र छात्राओं ने हर्ष व्यक्त किया है। स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर दिव्या ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In 10th, descendant Bhudolia 98.80% and in 12th science, Faria Fatima became district topper


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/327vCLQ
via IFTTT

Comments