झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रंका अनुमंडल प्रशासन के द्वारा बुधवार को ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से प्रचार कर सभी दुकानदारों को रंका रेफरल अस्पताल में कोरोना का सैंपल देने का निर्देश दिया गया था। इसी को लेकर गुरुवार काे रंका के 51 दुकानदारों ने रंका रेफरल अस्पताल पहुंचकर अपना कोरोना टेस्ट कराया।
इस दौरान प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर रंका अनुमंडल के सभी दुकानदारों का कोरोना टेस्ट होना है इसी के दौरान आज 51 लोगों का सैंपल लिया गया है । उन्होंने बताया कि यहां प्रतिदिन सैंपल लेने का कार्य किया जाएगा। आज सैंपल लेने वालों में लैब टेक्नीशियन रविशंकर ठाकुर ,खालिद अनवर व सुमित केसरी शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ecIgvy
via IFTTT
Comments
Post a Comment