अब काेयला खदानाें से निकले मिट्टी-पत्थर के डंप पर हरियाली आएगी। सीसीएल कमांड एरिया में 317 एकड़ भूमि पर 11 इकाे पार्क बनेंगे। इससे प्रदूषण नियंत्रित कर पर्यावरण काे बचाया जा सकेगा, वहीं काेयला क्षेत्र में रहनेवाले लाेगाें के जीवनस्तर में सुधार हाेगा। कोल इंडिया की अनुषंगी और लिग्नाइट कंपनियों में गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर पौधारोपण कर वन महोत्सव 2020 का शुभारंभ किया।
उन्हाेंने इकाे पार्क का ऑनलाइन शिलान्यास किया। उनके साथ केंद्रीय कोयला, खान व संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और कोयला सचिव अनिल कुमार जैन भी थे। कार्यक्रम का सीसीएल मुख्यालय में भी लाइव टेलीकास्ट किया गया। सीसीएल मुख्यालय रांची में सीएमडी गोपाल सिंह ने कायाकल्प वाटिका का उद्घाटन किया।
अमित शाह बोले-पृथ्वी को बचाने के लिए पेड़ लगाएं
नई दिल्ली से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दुनिया जलवायु परिवर्तन का सामना कर रही है। ऐसे में पृथ्वी को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती की बधाई देते हुए कहा कि कोयला मंत्रालय की पहल सराहनीय है। वृहत स्तर पर पौधरोपण शुरू करना अच्छी बात बताई।
इको पार्क से झारखंड होगा लाभांवित : सीएमडी
सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कोयला खान एवं संसदीय कार्य मंत्री के अलावा मुख्यमंत्री और सांसदों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीसीएल वृहत स्तर पर इको पार्क बनाने जा रहा है और कुछ समय बाद पौधरोपण अभियान भी चला रहा है। इससे झारखंड लाभान्वित होगा। उन्होंने कहा कि कमर्शियल माइनिंग की शुरुआत होने से आने वाले दिनों में कोयला का आयात शून्य हो जाएगा। उन्होंने बताया कि कोल इंडिया को वित्तीय वर्ष 2023-24 में एक बिलियन टन कोयला उत्पादन करने का लक्ष्य दिया गया है।
पौधरोपण अभियान में स्थानीय जलवायु और जरूरत को देखते हुए चयनित स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है। निदेशक कार्मिक विनय रंजन ने पौधरोपण अभियान की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी। सीसीएल मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक वीके श्रीवास्तव, भोला सिंह, सांसद संजय सेठ, चंद्र प्रकाश चौधरी, सुनील कुमार सिंह, और सीसीएल पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CzzPOd
via IFTTT
Comments
Post a Comment