पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस ने शहर के चिनिया मोड़ स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। भवन के छत से बरसात की पानी टपकता है। जिससे पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही कंट्रोल रूम में लगे उपकरणों और कागजातों को वहां तैनात जवान प्लास्टिक और छाता लगाकर बचाते हैं। एसपी ने इस समस्या को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण से संबंधित फाइल को देखेंगे और भवन की वर्तमान स्थिति के बारे में एजेंसी को लिखेंगे।
भवन के वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया जाएगा ताकि काम प्रभावित न हो सके। बताते चलें कि उग्रवादी और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने और उसके त्वरित निदान के लिए जिला मुख्यालय के चिनिया मोड़ के पास पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहां डायल-100 नंबर, पेट्रोलिंग वाहन और सभी थानों और पुलिस पदाधिकारियों से प्राप्त एक-एक सूचनाओं को संग्रहित किया जाता है। इससे संबंधित पदाधिकारी को भेजा जाता है। साथ ही त्वरित गति से कार्यों का निष्पादन किया जाता है। मगर भवन की स्थिति बरसात में नर्क जैसी हो जाती है। भवन की छत से बरसात का पानी टपकने से दिक्कतों का सामना पुलिस कर्मियों को करना पड़ रहा है। छत भी जर्जर हो गया है।
गढ़वा उपायुक्त आज करेंगे रंका का दौरा
गढ़वा के नव पदस्थापित उपायुक्त राजेश कुमार पाठक शनिवार को रंका का दौरा करेंगे। इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार रंका अनुमंडल मुख्यालय में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वे रंका का दौरा करेंगे और यहां फैल रहे कोरोना संक्रमण की समीक्षा भी करेंगे। उपायुक्त गढ़वा के कार्यक्रम को देखते हुए स्वास्थ विभाग के द्वारा सलैया गांव में स्वास्थ शिविर एवं कोरोना सेंपलिंग की भी तैयारी कर दी गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संक्रमित इलाकों में सर्वे करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32pq9Ae
via IFTTT
Comments
Post a Comment