Skip to main content

Jharkhand daily news

धुरकी थाने के भंडार गांव के जंगल से एक भरठुआ बंदूक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की भंडार गांव निवासी सत्यम यादव उर्फ गोदा यादव भरठुआ बंदूक अपने साथ लेकर घूमता है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया की सत्यम भंडार गांव के विभिन्न चौक-चौराहा और भीड़भाड़ वाले स्थान पर भी बंदूक लेकर निकल पड़ता है। थाना प्रभारी ने बताया की उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए थाने के पीएसआई विवेक कुमार, रौशन कुमार, एएसआई आलोक कुमार व मनोज कुमार सिंह व शस्त्र बल के जवानों के साथ मिलकर उक्त आरोपी को भंडार गांव के चकलवा दामर जंगल से भरठुआ बंदूक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया की कांड संख्या-0104/20,धारा-188/504/506 भादवी के तहत आर्म्स एक्ट के नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए अभियुक्त सत्यम यादव उर्फ गोदा यादव, पिता बच्चू यादव गांव भंडार से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत गढ़वा जेल में भेजा दिया है। थाना प्रभारी ने कहा की एसपी के निर्देश पर इन दिनों धुरकी थाना अंतर्गत सभी आपराधिक तत्वों को गिरफ्तार करते हुए सभी तरह के अवैध महुआ शराब, अवैध बालू उत्खनन व जुआ खेलने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DXe23j
via IFTTT

Comments