शुक्रवार को नारायणपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मोहनपुर के पास गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे पर दो पिक ऑफ वैन पकड़ा है। बताते चलें कि डब्ल्यू बी 37 डी 8781 व डब्ल्यू बी 37 डी 8502 नम्बर की दोनों पिकअप वैन में तीन -तीन दुधारू गाय व भैसः लादकर बिहार के बख्तियारपुर से पश्चिम बंगाल के आसनसोल ले जा रहे थे।
गाड़ी के चालक भोला गुप्ता व मवेशियों के मालिक साहेब राय ने बताया कि ये मवेशी उन्हीं का है। जिसे बख्तियारपुर से आसनसोल ले जा रहे है। वह अपना खटाल में दूध का कारोबार करता हूं। सभी जानवर दुधारू है। नारायणपुर थाना के एएसआई सुधीर मेहता ने बताया कि सूचना मिलते ही मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे पर मोहनपुर के पास गाड़ी को पकड़ा। एक पिकअप वैन में 3 मवेशी लदे हुए था। दोनों गाड़ी में 6 मवेशियों को बहुत कष्ट से ले जा रहा था, जो नियम के विरुद्ध है। किसी को कष्ट देकर ले जाने का अधिकार नहीं है। ले जा रहे पशुओं का मुंह पूरा बांधे हुए था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fhWcFX
via IFTTT
Comments
Post a Comment