Skip to main content

Jharkhand daily news

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गढ़वा द्वारा विद्यार्थी परिषद के 73 वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय छात्र दिवस झंडोतोलन और पौधरोपण कर मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से विद्यार्थी परिषद के प्रांत मंत्री राजीव रंजन देव पांडेय उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि ज्ञान,

शील, एकता के मंत्र को लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाये रखने के उद्देश्य से 1948 से आज तक अपने विचारों की क्रांति को लेकर अभाविप गतिमान है और विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में अपनी जवाबदेही को निभाते हुए समाज के सभी क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति के साथ अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति निष्ठा, युवाओं की आवाज़, अखंड भारत की परिकल्पना व सामाजिक समरसता का प्रतीक विद्यार्थी परिषद है।

आज जब सम्पूर्ण राष्ट्र कोरोना महामारी से जूझ रहा है तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सभी जरूरतमंदों के बीच उपस्थित हो कर सेवा कार्य कर रहे हैं। जिला प्रमुख सत्यदेव पांडेय ने कहा कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। इस नाते हम सभी को अपनी जिम्मेवारी समझनी चाहिए। जिला संयोजक निशांत चतुर्वेदी ने भी सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी।

इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजुल शुक्ल, शशांक कुमार, जिला सोशल मीडिया प्रमुख श्रीकांत सोनी, प्रदेश निजी विश्वविद्यालय कार्य सह प्रमुख बालमुकुंद कुमार, नगर मंत्री अनित कुमार, नगर सह मंत्री शुभम कुमार, हर्ष सितु, लव उपध्याय, शुभम कश्यप, अनिमेष तिवारी, गोलू कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ABVP is a symbol of social harmony: Rajiv


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2O9U86R
via IFTTT

Comments