जमशेदपुर में सोमवार को कोराेना पॉजिटिव छह मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में 03 महिलाएं और दो पुरुष हैं। जबकि एक 35 वर्षीय अज्ञात मरीज घाटशिला का था। इस तरह से जिले में अब तक कोरोना से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर जिले में सोमवार को 47 नए मरीज मिले। कुल पाॅजिटिव की संख्या बढ़कर 922 पहुंच गई है। जबकि 12 मरीज स्वस्थ हाेकर घर चले गए। इस तरह अब तक जिले में कुल 478 मरीज काेराेना काे मात दे चुके हैं।
वहीं, 6 मरीजों की मौत से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गया है। चार मरीजों की मौत टीएमएच में इलाज के दौरान हुई। जबकि एक 55 वर्षीय धातकीडीह की मौत एमजीएम में हुई। नए मरीजों में एक एमजीएम के के डाॅक्टर व एक पारा मेडिकल स्टाफ, पंजाबी रिफ्यूजी काॅलोनी के एक ही परिवार के 5 सदस्य माता-पिता, बेटा-बहू व पांच साल की पोती, मानगो मून सिटी के व रामनगर कदमा के एक ही परिवार के 3-3 संक्रमित हैं।
शव की अदला-बदली: दूसरी महिला पर चढ़ाया सिंदूर
भुइयांडीह स्थित श्मशान घाट पर दो महिलाओं की शव की अदला-बदली हो गई। पीपीई किट में सील रहने के कारण ऐसा हुआ। कदमा व सोनारी की दो महिलाओं की मौत सोमवार की सुबह हुई। कदमा की महिला सुहागन थी और उसके परिवार के पांच सदस्य सोनारी की मृत महिला को अपने परिवार की समझ कर विधि का पालन करते शव पर सिंदूर व चूड़ी चढ़ाया। बर्निंग हीटर पर ले जाया गया। हीटर की गर्मी से पीपीई किट जल गया तो मृत महिला का एक हाथ बाहर निकल गया। परिजन की नजर महिला के हाथ पर पड़ी तो उन्हें पता चला शव की अदला -बदली हुई है।
मरने वालों में तीन महिलाएं, सभी वेंटिलेटर पर थीं
टीएमएच में पहली मौत सुबह ढाई बजे कदमा की महिला (82) की हुई। दूसरी सोनारी की 61 वर्षीय महिला की सुबह 3.45 बजे। इसांस लेने में तकलीफ पर एडमिट कराया था। वेंटिलेशन पर रखा थी। तीसरी मौत आजादनगर की 60 वर्षीय महिला की सुबह 5.45 बजे हुई। किडनी रोग और सांस लेने में तकलीफ थी, वेंटिलेशन पर रखा था। चौथी मौत बारीडीह के 80 वर्षीय पुरुष की दोपहर 12 बजे हुई। सांस लेने में शिकायत थी। पांचवां मरीज घाटशिला का है। जबकि छठा अज्ञात है।
286 मरीज का टीएमएच में चल रहा इलाज : पूर्वी सिंहभूम जिले में अब तक मरने वाले 17 मरीजों की औसत उम्र 70.5 वर्ष है। सभी किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। काॅमन लक्षण सांस लेने में तकलीफ थी। अब तक मरे जिले के 11 मरीजों में महिलाओं की संख्या 06 तथा पुरुषों की संख्या 05 है। वहीं दूसरी ओर टीएमएच में 286, एमजीएम 113 व टीएमएल में 18 का चल रहा इलाज जिले में कोरोना के 422 केस एक्टिव है। 286 का इलाज टीएमएच, 113 का एमजीएम में चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CpOGdY
via IFTTT
Comments
Post a Comment