Skip to main content

Jharkhand daily news

जिले में मालवाहक वाहनों पर किसी तरह की राेक नहीं है। लेकिन बाहर से अाने वाले सिर्फ ई-पास वाले यात्री वाहनों काे ही इंट्री मिलेगी। वाहनाें काे सघन जांच के बाद प्रवेश करने दिया जाएगा।
यह निर्देश एडीएम (लाॅ एंड अाॅर्डर) एनके लाल ने चेकनाकाें पर तैनात मजिस्ट्रेट व पुलिस जवानाें काे दिया। वे शुक्रवार काे ओडिशा की सीमा पर पोटका के तिरिंग अाैर हाता बाॅर्डर चेकनाका का निरीक्षण कर रहे थे। मालवाहक वाहन पर चालक के अलावा सिर्फ एक व्यक्ति के बैठने की अनुमति है। दाेनाें के पास आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाेटर कार्ड या केंद्र व राज्य सरकार से जारी काेई पहचानपत्र रहना अनिवार्य है। यात्री वाहन पर बैठे व्यक्तियाेंं की पूरी डिटेल चेकनाका के रजिस्टर में दर्ज उनके हाथ पर होम क्वारेंटाइन की मुहर लगाई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No ban on freight vehicles, passenger trains will get entry after investigation


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ALXAkX
via IFTTT

Comments