झारखंड अधिविद परिषद ने इंटर के तीनों संकाय के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई। गढ़वा जिले में इंटरमीडिएट आर्ट्स में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रंका की छात्राओं ने बाजी मारा है। टॉप 10 में इस कस्तूरबा विद्यालय की 8 छात्राओं ने जगह बनाई है। इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रंका की छात्रा टॉप की है। जबकि राजकीयकृत गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय का द्वितीय व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रमना की छात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
इसी तरह विज्ञान संकाय में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रमना की छात्रा ने प्रथम, एसपी देवी इंटर कॉलेज नगर उंटारी का द्वितीय व आरके प्लस टू हाई स्कूल भवनाथपुर का परीक्षार्थी तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जबकि वाणिज्य संकाय में जी एन एस एम इंटर कॉलेज गढ़वा का प्रथम, एसएसजेएसएन कॉलेज गढ़वा का द्वितीय व जी एन एस एम इंटर कॉलेज गढ़वा का छात्र तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
मेराल में प्लस टू की कविता कुमारी बनी विद्यालय टॉपर
मेराल | राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय मेराल का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शतप्रतिशत रहा है। विद्यालय से इस बार प्लस टू की परीक्षा में कुल 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इसमें 19 ने प्रथम श्रेणी 38 ने द्वितीय श्रेणी व तीन ने तृतीय श्रेणी से सफलता अर्जित की है। कुल मिलाकर विद्यालय का रिजल्ट पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी शतप्रतिशत रहा। विद्यालय के वर्तमान प्रधानाध्यापक अजीत कुमार ने सभी छात्र- छात्राओं तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों को एवं कर्मचारियों को इसका श्रेय दिया है।
साइंस टाॅप - 10 विद्यार्थी
क्र. नाम अंक स्कूल का नाम
1 रूपा कुमारी 420 केजीबीवी रमुना
2 अायुष मधुर 410 एसपी देव इंटर
काॅलेज, नगरउंटारी
3 नंदनी कुमारी 409 अारके प्लस टू
हाईस्कूल, भवनाथपुर
4 अंकित तिवारी 396 आरके प्लस टू हाईस्कूल, कांडी
5 बिमलेश विश्वकर्मा 393 एसपी देव इंटर
काॅलेज, नगरउंटारी
6 उज्जवल कुमार 389 आरके प्लस टू
हाईस्कूल, रमुना
7 शैली सिंह 387 एसपीआई काॅलेज
7 प्रमाेद कुमार साह 387 आरके प्लस टू
हाईस्कूल, भवनाथपुर
7 राजू कुमार प्रजापति 387 आरके प्लस टू
हाईस्कूल, रमुना
8 प्रभाकर कुमार 386 एसपीआई काॅलेज
9 साक्षी कुमारी 385 एसएसजेएस
नामधारी काॅलेज गढ़वा
10 शिवांगी गुप्ता 384 साेनभद्र आदर्श
इंटर काॅलेज, कांडी
कॉमर्स टाॅप - 10 विद्यार्थी
क्र. नाम अंक स्कूल का नाम
1 आकांक्षा कुमारी 385 जीएनएसएम इंटर
काॅजेल गढ़वा
2 खुशी कुमारी 384 एसएसजेएस
नामधारी काॅलेज
3 परी सिंह 373 जीएनएसएम इंटर
काॅलेज गढ़वा
4 नम्रता गुप्ता 371 एसपीअाई काॅलेज
4 कुणाल कुमार सिंह 371 एसएसजेएस
नामधारी काॅलेज
5 अरविंद प्रसाद 368 एसएसजेएस
नामधारी काॅलेज
6 अंजलि कुमारी 366 एसपीआइ काॅलेज
7 साेम्या कुमारी 361 एसपीआइ काॅलेज
8 फरहीन शबा 360 एसपीआइ काॅलेज
9 साक्षी कुमारी 357 एसपीआई काॅलेज
10 राजन साेनी 352 एसपीआइ काॅलेज
आर्ट्स टाॅप - 10 विद्यार्थी
क्र. नाम अंक स्कूल का नाम
1 जितनी कुमारी 394 केजीबी रंका
2 जूही कुमारी 384 आर गाेविंद प्लस
टू हाईस्कूल गढ़वा
3 पूजा कुमारी 383 केजीबी हाईस्कूल
रमना
4 हर्षिका 379 एसपीटी काॅलेज
5 सुषमा कुमारी 377 केजीबी रंका
6 रुबी कुमारी 376 केजीबी रंका
7 पूजा कुमारी 373 केजीबी रंका
8 धर्मजीत कुमार 372 आरजेडी इंटर
काॅलेज रंका
8 जसवंती कुमारी 372 केजीबी रंका
9 शीला कुमारी 370 केजीबी रंका
9 हेमपुष्पा कुमारी 370 केजीबी रंका
10 रंगीता कुमारी 369 केजीबी रंका
10 पुष्पा कुमारी 369 केजीबी रंका
किसान की बेटी की जुबानी उसके सफलता की कहानी : मैं कविता कुमारी एक छोटे से गांव लात दाग से हूं। मेरे पिताजी सुगन मेहता एक छोटे से किसान और मां गृहिणी हैं। मेरे सफलता का श्रेय मेरी मां जो मुझे एक दोस्त के रूप में मार्गदर्शन दी तथा मेरे परिवार के सदस्य और विद्यालय में आलोक सर, मनोज सर तथा पटेल सर के साथ-साथ सभी लोगों ने प्रत्येक स्तर पर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैं अपने भाई-बहनों से यहीं कहना चाहती हूं कि कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है अगर आप सुनियोजित तरीके से और नियमित रूप से विद्या अध्ययन करेंगे तो सफलता सुनिश्चित है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Cqk9N1
via IFTTT
Comments
Post a Comment