व्यवहार न्यायालय गढ़वा के डीएलएसए में तैनात ग्राम करकोमा टोला खुटेलिया थाना मेराल के पीएलबी राकेश चौधरी को उसके गांव के ही कमलेश चौधरी, अखिलेश चौधरी कश्मीर चौधरी तीनों के पिता उदल चौधरी एवं उदल चौधरी पिता स्वर्गीय रोवन चौधरी ने गुरुवार की शाम करीब 6:00 बजे लाठी डंडा एवं फैट मुक्का से जमकर धुनाई कर दी। विदित हो की उदल चौधरी की नाबालिग 16 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी की शादी मेराल थाना के ग्राम सोहबरिया के परीखा चौधरी के 17 वर्षीय पुत्र सुनील चौधरी के साथ विगत 27 जून को होना निश्चित हुआ था।
जिसकी सूचना गढ़वा स्थित सीडब्ल्यूसी कार्यालय को मिलने पर सीडब्ल्यूसी ने उक्त शादी रुकवा दी थी। बाद में परिजनों ने चुपके से उक्त शादी करवा दी। परिजनों को आशंका थी कि राकेश चौधरी डीएलएसए में पीएलबी है और उसी ने यह शादी रुकवाई है। घटना की सूचना पीड़ित ने मेराल थाने को तो वहां प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। मारपीट में राकेश को काफी चोटें आई हैं। उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gGBgZo
via IFTTT
Comments
Post a Comment