केतार थाना क्षेत्र के बांसडीह गांव निवासी बिनोद प्रजापति के साथ साइबर क्राइम के जरिए साढ़े दस हजार रुपए ठगने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी शिकायत पीड़िता की पत्नी अनिता देवी बुधवार को भवनाथपुर थाना में शिकायत करने पहुंची थी, परन्तु उसे केतार थाना में इसकी शिकायत करने को कहा गया है। पीड़िता की पत्नी ने घटना की जानकारी देते हुए बताई की मै अत्यंत गरीब हू और मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन करती हूं।
सोमवार को मेरे मो 7488371908 पर 64291485099 से फोन आया फोन करता ने बताया कि आपका बंफर लाटरी लगी है। जिसमें आपको 121 लाख नगद, पैशन मोटरसाकिल, एलसीडी टीवी और 25 हजार का चेक मिलेगा। इसके बदले उसे 21 हजार रु कुछ टैक्स सरकार को देने के लिए जमा करना होगा और जल्दी नहीं करेंगे तो ये लाटरी दूसरे को मिल जाएगी। इसके बाद खुशी का ठिकाना में भूल कर बिनोद प्रजापति ने उसके खाता संख्या 660010116011516 आईएफएससी कोड बीकेआईडी 0006600 शाहरुख के नाम 10500 रुपए डाल दिया और पैसे बुधवार को बैंक आकर जमा करने वाला था, परन्तु बार-बार फोन आने से उसको कुछ शक हुआ। लोगों से चर्चा करने के बाद उसे बताया गया कि तुम ठगी के शिकार हो चुके हो। महिला का इस खबर से रो रो कर बुरा
हॉल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DfnkqQ
via IFTTT
Comments
Post a Comment