Skip to main content

Jharkhand daily news

प्रखंड के घोड़दाग गांव में एक कोचिंग संचालक द्वारा लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही है। घोडदाग गांव में बाहर से आकर एक शिक्षक दर्जनों बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहा हैं। मौके पर पहुंचने के बाद देखा गया कि ना ही विद्यार्थी और ना ही शिक्षक किसी ने मास्क नहीं पहना था। उक्त कोचिंग सेंटर में मास्क व सेनिटाइजर की व्यवस्था नहीं थी और बच्चे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करते नहीं देखे गए। सबसे बड़ी बात तो यह थी कि उक्त कोचिंग सेंटर का शटर आधा से अधिक बंद था।

कोरोना वायरस से फैली वैश्विक महामारी में जहां चारो ओर त्राहिमाम मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर खुलेआम घोडदाग गांव में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही है। लगातार गढ़वा जिले में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। इधर कांडी व बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में भी कोरोना दस्तक दे चुका है। ऐसे में एक बाहर का व्यक्ति रोज अलग-अलग जगहों से आकर बच्चों को एक साथ बैठाकर बिना मास्क पहने व बिना सेनिटाइजर के प्रयोग के बच्चों को पढ़ा रहा है। यह सरेआम बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस संबंध में मकान मालिक बचनदेव साह ने बताया कि इस बात की जानकारी थाना प्रभारी को है। थाना प्रभारी ने कहा कि भीड़ नहीं लगाना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The caching operators are blowing off the lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gdmGJ9
via IFTTT

Comments