कोरोना का कहर दिनों दिन तेज होता जा रहा है। गुरुवार को 91 नए कोरोना मरीज मिले। वहीं, लगातार चौथे दिन जिले में 3 और सरायकेला में एक मरज की मरीजों की मौत हुई है। अब तक कुल 19 लोगों की मौत हो चुकी है। जो नए मरीज मिले हैं उसमें से मात्र तीन की ट्रैवल हिस्ट्री है, जबकि अन्य 89 मरीज संक्रमित के संपर्क में आने से या फिर बिना किसी कॉन्टैक्ट या ट्रैवल के ही संक्रमित हुए हैं। गुरुवार को जो नए मरीज मिले हैं, उसमें एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक डॉक्टर व 12 कर्मचारी शामिल हैं।
ये सभी लोग संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। संक्रमितों में सोनारी के एक ही परिवार के 5 सदस्य और दूसरे परिवार के 7 सदस्य शामिल हैं। दोनों परिवार भी संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। जिन तीन मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री है उसमें एक मरीज छोटा गोविंदपुर का है। वह बिहार से आया है। दूसरा रामकृष्णा कॉलोनी मानगो का है। वह चेन्नई से और तीसरा मरीज रामगढ़ से आया है। अन्य मरीजों में ओल्ड सीतारामडेरा, टेल्को, आजादनगर मानगो, बारीडीह वर्कर्स फ्लैट, रामनगर के एक ही परिवार के पिता, बेटी और एक माह का नाती शामिल है।
अन्य मरीजों में बागबेड़ा, गोस्वामी रोड कदमा, सोनारी, चंडीनगर ह्यूमपाइप, आजाद बस्ती मानगो, नामदा बस्ती, धातकीडीह मेडिकल बस्ती, साकची, बिरसानगर, पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी आदि के हैं। वहीं दूसरी ओर गुरुवार को मरने वाले जिले के दो पुरुष और एक 57 वर्षीय महिला हैं। एक सोनारी का 82 वर्षीय वृद्ध है, जिन्हें सांस लेने में तकलीफ थी।
वेंटिलेशन पर रखा थी। शाम साढ़े चार बजे उनकी मौत हो गई। दूसरा मरीज 57 वर्षीय सिदगोड़ा के रहने वाले थे तथा कंपनी के कर्मचारी हैं। इन्हें भी सांस लेने में परेशानी के साथ बुखार था। तीसरी महिला की गुरुवार देर शाम मौत हो गई। चौथा मरीज सरायकेला खरसावां के हैं जिनकी उम्र करीब 40 साल थी। इस मरीज को मलेरिया फिर निमोनिया हो गया था, इलाज के दौरान मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39mmlB2
via IFTTT
Comments
Post a Comment