Skip to main content

Jharkhand daily news

कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद शहर में शुक्रवार को तीन स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाया गया। कदमा में सिंडिकेट काॅलोनी डुप्लैक्स फेज-6, सोनारी में भागवत बस्ती कबीर मंदिर के पास अाैर नामदा बस्ती नानक नगर में एक-एक कंटेनमेंट बनाया गया है।
मरीज ठीक हाेने के बाद सिदगोड़ा के बारीडीह दुर्गा पथ, बागबेड़ा सीपी टोला व बहरागोड़ा की बड़ागढ़िया पंचायत से कंटेनमेट जोन हटा लिया गया। इस बीच प्रशासन की अाेर से छोटा गोविंदपुर के कंटेनमेंट जोन के परिवारों के स्वास्थ्य की जांच कराई गई। खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस बीच टीएमएच में इलाजरत बागबेड़ा बजरंग टेकरी निवासी बुजुर्ग महिला के परिवार के आठ सदस्यों को प्रशासन ने टेल्को नेपाल बिल्डिंग में बने क्वारेंटाइन सेंटर भेजा है। महिला एक जुलाई से टीएमएच में भर्ती है। उसकी दूसरी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DwccpL
via IFTTT

Comments