Skip to main content

Jharkhand daily news

प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय पतीला में नवमी तिथि को देवी धाम मन्दिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में मंगलवार को सुबह से ही पंडित सीता राम तिवारी द्वारा पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई थी। मंदिर समिति के शशिरंजन दुबे ने बताया कि देवी धाम मंदिर के नव निर्माण के बाद साफ सफाई व पूरे परिसर की समूची धुलाई कराई गई। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद व गोमूत्र-पंचगव्य का छिड़काव कर मंदिर का शुद्धिकरण किया गया। साथ ही मंदिर परिसर में वर्ष भर पूजा-अर्चना वाले स्थल व अखंड दीपक जलाए जाने वाले दियों की भी सफाई की गई।

श्रद्धालुओं ने दोपहर में पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में पूजा का समस्त कर्मकांड पुरोहित सीता राम तिवारी ने संपन्न कराया। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं ने भी विशेष पूजा-अर्चना कर मनचाहे वरदान की कामना की। इधर देवी धाम मंदिर में प्राकृतिक जल स्रोतों में भी पंचगव्य का छिड़काव किया गया। इस दौरान रामलाला दुबे, प्रदीप दुबे, गोपाल सोनी, बिनोद सिंह, ओमप्रकाश मेहता, राजीव रंजन दुबे, मनोज पाण्डेय, रवि रंजन दुबे, श्याम कांत पांडेय, प्रवीण कुमार दुबे, अखिलेश पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय, संजय कुमार, अमर साह, राजू कुमार सहित अन्य कई लोगों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jMubZL
via IFTTT

Comments